Saturday, Jul 19 2025 | Time 05:44 Hrs(IST)
झारखंड


CM हेमंत सोरेन ने विभागों को दिया निर्देश, सितंबर तक पूरी करें 30 हजार नियुक्ति प्रक्रिया

CM हेमंत सोरेन ने विभागों को दिया निर्देश, सितंबर तक पूरी करें 30 हजार नियुक्ति प्रक्रिया

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही सभी नवनिर्वाचित मंत्रियों ने अपना कामकाज संभाल लिया है. पदभार लेते ही सभी मंत्रियों ने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मंगलवार को विभिन्न विभागों में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को सितंबर माह के अंत तक विभिन्न विभागों में 30 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य दिया है. सीएम ने कहा कि मानव संसाधन की कमी से सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनहित योजनाओं पर भी असर पड़ता है. इसलिए निर्धारित समय के अंदर नियुक्तियां पूरी की जाए ताकि ऐसी समस्या न उत्पन्न हो. 

 

मुख्यमंत्री ने 5000 पुलिसकर्मी और 583 उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में भी तेजी लाने का निर्देश दिया है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 583 उत्पाद सिपाही की दौड़ प्रक्रिया जुलाई 2024 व 5000 पुलिस बहाली की दौड़ प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी हो जाएगी. मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को रांची, जमशेदपुर व धनबाद शहर में पुलिसिंग व्यवस्थाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया है. साथ ही सीएम ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जनता दरबार लगाने का भी निर्देश दिया है. इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अजय कुमार सिंह, रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारिमाउजूद रहे. 

 


 

 
अधिक खबरें
लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा

लोहरदगा में साइबर ठगी का गंभीर मामला, उपायुक्त के नाम से बनाई गई फर्जी ई-मेल आईडी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 9:57 PM

जिले में शुक्रवार को एक गंभीर साइबर अपराध का मामला सामने आया है. अज्ञात साइबर अपराधियों ने लोहरदगा के उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी ई-मेल आईडी ([email protected]) बनाई है. इस ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर नागरिकों को भ्रामक और गुमराह करने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं.