Wednesday, Jul 16 2025 | Time 11:14 Hrs(IST)
  • जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग, आधा दर्जन से ज्यादा हिरासत में
  • चोरो के हौसले बुलन्द, एक ही रात में आंगनबाड़ी समेत तीन जगहो में चोरी
  • बिहार विधानसभा से पहले बिहार में शुरू हो गई राजनीतिक खीचतान
  • गजब बेइज्जती है! महिला ने विदेश में किया ऐसा ड्रामा सिर पकड़ लेंगे सभी भारतीय, देखें Video
  • बोकारो के गोमिया में पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद
  • पटना एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, 173 यात्रियों की जान बची, पायलट की सूझबूझ से हुई सुरक्षित लैंडिंग
  • उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 8 की मौत, 6 घायल
  • Jharkhand Monsoon Session 2025: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से, इस दिन पेश होगा प्रथम अनुपूरक बजट
  • CBI की बड़ी कार्यवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए NHAI के दो अधिकारी
  • 1 अगस्त से फिर उड़ान भरेगी एयर इंडिया की उम्मीद, अंतरराष्ट्रीय सेवाएं धीरे-धीरे होंगी बहाल
  • गढ़वा में मनरेगा योजना में अनियमितता उजागर, गढ़वा डीसी की बड़ी कार्रवाई, मुखिया के वित्तीय शक्ति जब्त, कई मनरेगा कर्मी को कार्यमुक्त एवं निलंबित!
  • ऑपरेशन “जन जागरण” के तहत मुरी स्टेशन पर आरपीएफ ने यात्रियों को किया जागरूक
  • दिउड़ी मंदिर पर फिर गरमाया माहौल, सौंदर्यीकरण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध
  • बारापलासी-नोनीहाट रेल्वे स्टेशन के किमी/नं-93/7 के बीच स्थानीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई मौत
  • सिल्ली के सिंगपुर चौक में घर गिरने से बाल-बाल बचे मां बेटे
झारखंड


रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर CM हेमंत ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश

रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर CM हेमंत ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः मुख्यमंत्री ने रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस में मेंटेनेंस फ्री निर्माण, सोलर पैनल अधिष्ठापन, हरियाली और पार्किंग का पुख्ता व्यवस्था करने का निर्देश दिया. बता दें रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. इस दौरान उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने राजधानी रांची के चेरी में 87 एकड़ जमीन पर बनने वाले रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस के मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन रखा. वहीं सीएम ने पूरे मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी ली और कई आवश्यक सुझाव व दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए. इस दौरान सीएम ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय का नए कैंपस को इस तरह विकसित किया जाए कि इसकी अलग पहचान बन सकें.

 

मेंटेनेंस फ्री निर्माण हो- सीएम हेमंत

रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस में एकेडमिक जोन, एडमिनिस्ट्रेटिव जोन, रीक्रिएशनल जोन, रेसिडेंशियल जोन, बफर जोन और एक्सटेंशन जोन बनाया जाना है. मुख्यमंत्री ने कहा  कि यहां जो भी निर्माण हो, वह मेंटेनेंस फ्री होना चाहिए .इसके रख- रखाव के लिए भी सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां की जमीन की भौगोलिक स्थिति (कंटूर) के हिसाब से बिल्डिंग का निर्माण हो. इसके लिए कोई भी निर्माण शुरू करने के पहले जमीन के हिसाब से पूरी योजना तैयार कर ली जानी चाहिए.





 

पार्किंग की भी हो पुख्ता व्यवस्था- सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विश्वविद्यालय के कैंपस को कई जोन में विकसित किया जाना है. ऐसे में हर जोन में पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने कैंपस में हरियाली बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया. उन्होंने नए कैंपस में सोलर पैनल लगाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया. इसके साथ विश्वविद्यालय में प्रवेश और निकासी के लिए मुख्य मार्ग के अलावा इमरजेंसी निकासी मार्ग भी बनाने का सुझाव दिया.

सभी खेलों के लिए एक अलग जोन हो 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के नए कैंपस में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और वॉलीबॉल समेत अन्य कई खेलों के लिए एक अलग जोन हो. ऐसा नहीं हो कि किसी एक खेल के लिए मैदान एक जोन में हो और दूसरे खेल के लिए अलग जोन में. इससे खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ती है. ऐसे में सभी खेलों के लिए सारी व्यवस्था एक ही जोन में ही हो.

 

बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार, उच्च  शिक्षा निदेशक गरिमा सिंह, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे. 
अधिक खबरें
Jharkhand Monsoon Session 2025: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से, इस दिन पेश होगा प्रथम अनुपूरक बजट
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 9:28 AM

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का औपबंधिक कार्यक्रम मंगलवार को जारी किया गया. यह सत्र 1 अगस्त 2025 से प्रारंभ होगा और 7 अगस्त तक चलेगा. हालांकि, दो दिन की छुट्टी के कारण यह सत्र केवल पांच दिनों

CBI की बड़ी कार्यवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए NHAI के दो अधिकारी
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 9:11 AM

रिश्वत के मामले में सीबीआई ने एनएचएआई के दो अधिकारियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं. इन सभी पर झारखंड में एक राजमार्ग परियोजना से संबंधित लाखों रुपए घुस लेने का आरोप हैं. इस मामले में बीआई ने बीवीईपीएल के सीइओ को भी गिरफ्तार किया हैं.

बहरागोड़ा पुलिस के द्वारा यात्री वाहनों पर चलाया गया सघन जांच अभियान
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 7:26 AM

मंगलवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय यात्री वाहनों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए की गई. इस अभियान का नेतृत्व बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने किया. उनके साथ पुलिस बल के जवान कालियाडिंगा मुख्य चौक पर तैनात रहे.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का कहर! 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 6:57 AM

झारखंड में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा हैं. मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज राजधानी रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं. मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया हैं. इन इलाकों में 16 जुलाई को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई हैं.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव और झारखंड के सचिव के साथ की बैठक
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:29 PM

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सचिव के. श्रीनिवासन से एक महत्वपूर्ण बैठक की. यह उच्चस्तरीय बैठक झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को सशक्त बनाने पर केंद्रित रही.