Monday, Aug 18 2025 | Time 00:42 Hrs(IST)
झारखंड


झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान पहुंचे जादूगोड़ा, यूरेनियम माइंस का किया दौरा

मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना भी की
झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान पहुंचे जादूगोड़ा, यूरेनियम माइंस का किया दौरा

विद्या शर्मा/न्यूज 11 भारत


जादूगोड़ा /डेस्क: झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश तरलोक सिंह चौहान के तीन  दिवसीय अपने  झारखंड दौरे के क्रम में आज शनिवार जादूगोड़ा पहुंचे. इधर इस दौरान उन्होंने  यूसिल की जादूगोड़ा यूरेनियम माइनस का दौरा किया व  जमीन से 880 मीटर भूमिगत खदान में प्रवेश  कर जाना यूरेनियम  के उत्पादन के तरीके. तत्पश्चात जादूगोड़ा की सुप्रसिद्ध मंदिर पहुंचे  जहां पुजारी तरुण महा पात्रा ने विधि -विधान  से पूजा अर्चना कराई. इस मौके पर झारखंड के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने झारखंड की खुशहाली की कामना  की. इस मौके पर मंदिर में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए मुख्य सड़कों पर  जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल व पोटका थाना प्रभारी मनोज  मुर्मू  के नेतृत्व में सख्त  सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

अधिक खबरें
सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सच्चाई जानने गोड्डा पहुंची BJP की सात सदस्यीय टीम, परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में ली विस्तृत जानकारी
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:39 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा द्वारा सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय समिति ने आज गोड्डा का दौरा किया. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल और अनिता सोरेन उपस्थित रहे. इस अवसर पर भाजपा नेता लोबिन हेंब्रम भी साथ थे.

संवेदक संघ ने तेनु-बोकारो नहर ऑनलाइन संविदा का किया विरोध, नहीं डालेगा ऑनलाइन टेंडर
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:34 PM

बोकारो जिला स्थित तेनुघाट डैम के द्वारा बोकारो स्टील को नहर के द्वारा पानी की सप्लाई तेनुघाट नहर के द्वारा पानी दी जाती हैं जिससे बोकारो स्टील को पनो मिल पता हैं उसी की रिपेरिंग बोकारो स्टील व राज्य सरकार

गांडेय में मनसा पूजा को लेकर भिक्षाटन
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:29 PM

गांडेय प्रखंड के मोहन डीह गांव स्थित मनसा पूजा कमिटी की ओर से रविवार को मनसा पूजा को लेकर भिक्षाटन किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालु सबसे पहले मोहन डीह गांव के मनसा माता मंदिर में एकत्र हुए और माता मनसा की पूजा-अर्चना की.

मृतक हवलदार के परिजनों को कुड़मी (महतो) पुलिस परिवार ने दी सांत्वना
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:19 PM

प्रखंड के हितजारा गांव निवासी हवलदार शिवचरण महतो (सिमडेगा जिला बल) का श्रावणी मेला, देवघर में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

ठाकुरगांव में श्री-श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:09 PM

ठाकुरगांव बैंक मोड़ में स्थित श्रीश्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम पूर्णाहुति और हवन के साथ संपन्न हुआ.