Wednesday, Jun 18 2025 | Time 14:44 Hrs(IST)
  • चांडिल: पिछले कई घंटों से लगातार बारिश, कई दुकानों में घुसा पानी
  • संदेहास्पद स्थिति में 14 वर्षीय छात्रा की मौत, कोकर में मिली लाश
  • 3000 रुपये का पास बनाइये और साल भर NH पर दौड़ाइये गाड़ी, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
  • केदारनाथ यात्रा में बड़ा हादसा! लैंडस्लाइड की चपेट में आए कई श्रद्धालु, दो की मौत, तीन घायल
  • शराब घोटाला मामला: संयुक्त उत्पाद आयुक्त कुमार गजेंद्र सिंह ने कोर्ट से लगाया जमानत की गुहार
  • मोतिहारी में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 घायल, मची अफरा-तफरी
  • चांडिल मुरी रेलखंड के बाकरकुड़ी स्टेशन के सामने अंडर पास पर जलजमाव से राहगीर परेशान
  • सिल्ली में भैंस चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, ग्रामीणों की सजगता से हुई कार्रवाई
  • मंझारी प्रखंड के मेरोम होनर पंचायत में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप–ग्रामीणों में उग्र आक्रोश, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
  • मुरी में सड़क हादसा! IDBI बैंक के पास पलटी सवारी गाड़ी, ड्राइवर घायल
  • डीवीसी के वरीय महाप्रबंधक के साथ एचएमकेयू प्रतिनिधियों की वार्ता हुई सफल
  • वज्रपात की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, खेत में शौच के लिए गई थी तीजमनी देवी
  • झारखंड के प्लस-2 स्कूलों में शिक्षकों की बहाली,आज से 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन
  • बेतिया एसपी डॉ शौर्य सुमन ने सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर हेलमेट का किया वितरण
  • बिहार के गोपालगंज में सांप का कहर! 24 घंटे में 13 लोगों को डंसा, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत
झारखंड


Jharkhand Elections 2024 Live Updates: झारखंड में 38 सीटों पर वोटिंग समाप्त, 5 बजे तक मतदान टर्नआउट 67.59 %

Jharkhand Elections 2024 Live Updates: झारखंड में 38 सीटों पर वोटिंग समाप्त, 5 बजे तक मतदान टर्नआउट 67.59 %
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क:  विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 81 में से 38 सीटों के लिए आज (20 नवंबर) सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. इस चरण में 38 सीटों पर 528 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. आज 31 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. जबकि 13,187 अन्य केंद्रों पर मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा. इस चरण में 1,23,58,195 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 62,79,029 पुरुष, 60,79,019 महिला और 147 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. बता दें कि इससे पहले 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान कराया गया था, जिसमें कुल 64.86 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया था. मतगणना 23 नवंबर को है.



पीएम मोदी ने की वोट डालने की अपील 

पीएम मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में लोगों से वोट करने की अपील की है. पीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर उन्होंने कहा कि, झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं. इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं. आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है'.




धन्यवाद झारखंड ! इस बार परिवर्तन तय है: चंपाई सोरेन 

रांची/डेस्क: झारखंड में विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो गया है. दोपहर 3 बजे तक तक 61.47% मतदान हुआ है. वहीं, मतदान समाप्त होने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व सरायकेला से भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि धन्यवाद झारखंड ! इस बार परिवर्तन तय है. 



झारखंड में शाम 5 बजे तक वोटिंग टर्नआउट  67.59 % रहा 




सबसे अधिक महेशपुर विधानसभा में 79.40% वोटिंग. वहीं, सबसे कम बोकारो में 50.52 फीसदी वोटिंग हुआ है. 





बाघमारा  - 64.01%

बगोदर - 64.99%

बरहेट - 66.13%

बेरमो - 63.58%

बोकारो - 50.52%

बोरियो - 65.72%

चंदनकियारी - 72.13%

देवघर - 65.76%

धनबाद - 52.31%

धनवार - 67.87%

दुमका - 70.39%

डुमरी - 70.70%

गांडये - 72.83%

गिरिडीह - 67.12%

गोड्डा - 68.39%

गोमिया - 67.68%

जामा - 71.27 %

जामताड़ा - 74.21%

रामगढ़ - 71.98%

सारठ - 77.94%

शिकारिपाडा - 74.31%

सिल्ली - 76.70%

सिंदरी - 70.87%

टुंडी - 71.12%

पाकुड़ - 75.05%

पोडायहाट - 68.35%

राजमहल - 65.25%%

मधुपुर - 75.72%

महागामा - 65.11%

महेशपुर - 79.40%

मांडू - 64.41%

नाला - 78.75%

निरसा - 70.25%

जामताड़ा - 65.14%

जमुआ - 60.60%

जरमुंडी - 71.22%

झरिया - 55.23%

खिजरी - 69.20%

लिट्टीपाड़ा - 73.50 %






शाम 5 बजे तक सिल्ली में 76.7 प्रतिशत और खिजरी में 69.2 प्रतिशत मतदान हुआ.




 

झारखंड में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग टर्नआउट 61.47% रहा 



बाघमारा  - 57.42%

बगोदर - 60.15%

बरहेट - 59.73%

बेरमो - 60.66%

बोकारो - 46.43%

बोरियो - 59.20%

चंदनकियारी - 64.49%

देवघर - 58.27%

धनबाद - 45.14%

धनवार - 58.34%

दुमका - 62.06%

डुमरी - 64.23%

गांडये - 65.21%

गिरिडीह - 61.19%

गोड्डा - 63.28%

गोमिया - 63.16%

जामा - 65.61 %

रामगढ़ - 66.02%

सारठ - 70.19%

शिकारिपाडा - 68.14%

सिल्ली - 71.26%

सिंदरी - 62.83%

टुंडी - 64.05%

पाकुड़ - 67.16%

पोडायहाट - 63.93%

राजमहल - 68.14%%

मधुपुर - 67.16%

महागामा - 61.58%

महेशपुर - 74.00%

मांडू - 58.16%

नाला - 72.34%

निरसा - 63.75%

जामताड़ा - 65.14%

जमुआ - 55.42%

जरमुंडी - 63.87%

झरिया - 48.40%

खिजरी - 62.59%

लिट्टीपाड़ा - 67.98 %

 



विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में रांची जिला के 02 विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत निम्न है:-

 

◆ सिल्ली - 71.26 %

◆ खिजरी - 62.59 %

 


धनबाद जिला अंर्तगत 03:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 56.30% रही

 

सिंदरी = 62.65%

निरसा = 63.75%

धनबाद = 45.14%

झरिया = 48.4%

टुंडी = 64.07%

बाघमारा = 57.42%





 

झारखंड में 1 बजे तक 47.92% प्रतिशत वोटिंग

 

आज झारखंड में दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.92 % मतदान हुआ है. सबसे कम धनबाद में 33.96% और बोकारो में 34.51 % वोटिंग हुई है. और सबसे अधिक महेशपुर में 58.77 फीसदी वोटिंग हुई हैं. 

 



झारखंड में सुबह 11 बजे तक 31.37 प्रतिशत मतदान

 

झारखंड चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में आज सुबह 11 बजे तक 31.37% मतदान हुआ. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रामगढ़ में 33.45%, सिल्ली में 37.60%, टुंडी में 31.57%, राजमहल में 28.75%, मंडू में 31.04%, नाला में 36.18% निरसा 32.25%, पाकुड़ में 33.42%, देवघर में 29.40%, धनबाद में 21.65%, धनवार में 32.35%, दुमका में 31.14%, डुमरी में 31.68%, गिरिडीह में 30.88% ,जामा में 34.13% गोमिया 30.88%, जामताड़ा में 31.97%, गोड्डा 33.84%, गाडे्य 33.39%, झरिया 23.83%, बोकारो में 22.12%, बेरमो 30.41%, बेरियो 33.12%, सिल्ली में सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा यानी कि 37.60 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं, सबसे कम धनबाद 21.65 फीसदी वोटिंग हुआ है. 


 




झारखंड में सुबह 9 बजे तक हुई 12.71 % वोटिंग


 

झारखंड की 38 सीटों पर सुबह नौ बजे तक 12.71 फीसदी वोटिंग हुआ. 

 


जिले का नाम मतदान प्रतिशत

सिल्ली                17.02 %

खिजरी               15.39 %

देवघर          14.24 %

धनबाद               12.76%

दुमका                14.48 %

गिरीडीह          12.69 %

हजारीबाग           14.02%

जामताड़ा            14.9 %

बोकारो          12.48 %

पाकुड़                16.12 %

रामगढ़          15.87 %

साहेबगंज            14.17 %

रांची                   16.00 % 

 



मधुपुर बूथ के मतदान पदाधिकारी को किया गिरफ्तार

मधुपुर विधानसभा के बूथ नंबर 111 के मतदान पदाधिकारी को झामुमो के पक्ष में मतदान कराने के कारण गिरफ़्तार कर लिया गया है. सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी. 

 


 



प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने खिजरी विधानसभा में अपने बूथ पर सपरिवार मतदान किया.

 


 

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चंदनक्यारी में सपरिवार मतदान किया

 


 

भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने धनवार में सपरिवार मतदान किया.

 


 

सांसद आदित्य साहू ने सपरिवार किया मतदान 


भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने ग्राम कुचु,ओरमांझी बूथ पर सपरिवार  मतदान किया.


 


 

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण 

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), रांची चंदन कुमार सिन्हा द्वारा सिल्ली विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है.रांची पुलिस की अपील है कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.


 

खिजरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे रांची डीसी वरुण रंजन 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची वरुण रंजन खिजरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नामकुम के गवर्मेंट बेसिक मिडिल स्कूल के मतदान केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे. 

 


 

मधुपुर से भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण ने किया मतदान

 


 

बाबूलाल मरांडी ने किया मतदान


झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड भाजपा अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने मतदान किया. इस दौरान झारखंड में लोगों का मूड हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली जेएमएम सरकार को बदलने का ही है, क्योंकि जनता का यहां 5 वर्ष दर्द में गुजरे हैं. कुछ दिन पहले आयकर विभाग ने उनके पीए से संबंधित कई स्थानों पर छापेमारी की थी। NDA को 51 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और हम सरकार बनाने जा रहे हैं. 


 





टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने परिजनों के साथ किया मतदान


झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है. टुंडी विधानसभा से विधायक और झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के टाटा सिजुआ विधालय बूथ संख्या 324 में परिजनों के साथ वोट डाला. 

 

खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने डाला वोट

खिजरी विधायक राजेश कच्छप मतदान करने पहुंचे. और नामकुम प्रखंड के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय चेने में वोट डाला. मतदान केंद्र संख्या 217 में मतदान किया. 




जेएमएम सांसद नलिन सोरेन ने किया मतदान

JMM सांसद नलिन सोरेन ने वोट डाला. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से नहीं पहले से ही हम सबसे पहले वोट करने पहुंचते हैं. जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट डालना शुरू किया है. हमारी सरकार है और रहेगी. JMM की सोच इस क्षेत्र के विकास की है. 

 

सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनु दुबे ने किया मतदान 

सांसद निशिकांत दुबे एवं उनकी पत्नी अनु दुबे ने मतदान किया. इस दौरान उन्होनें कहा कि इस बार मतदान के पश्चात् विधायक पर दबाव बनाएंगे. हम किसी कीमत पर दो-तिहाई मतों से सरकार बनाने जा रहे हैं जहां भाजपा पहली बार अपने दम पर झारखंड में सरकार बनाने जा रही है. सारे भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे.

 



महगामा विधानसभा के बूथ पर मतदाता बेहोश 

महगामा विधानसभा के बूथ संख्या 384 पर मतदाता बेहोश हुई. क़तार में खड़ी महिला वोट डालने के पहले ही बेहोश हो गई. मौके पर मौजूद सीओ खगेन महतो ने महिला को अस्पताल भेज दिया है. सीओ ने मतदाताओं को हर सुविधा देने की बात कही है. 






बूथ से एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा

रांची के खिजरी विधानसभा के राजाउलातु में बूथ संख्या 209,210 और 211 से एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा. सीसीटीवी कैमरे ठीक करने के नाम पर मतदान केंद्र में प्रवेश करने के बाद स्थानीय लोगो ने एक युवक को पकड़ा. युवक ने पूछताछ में बताया वो बाइक मिस्त्री है लेकिन सीसीटीवी खराब की शिकायत मिलने के बाद पहुंचा था. मतदान केंद्र में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है. युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.


 






दूसरे फेज में बनाए गए 14 हजार 218 मतदान केंद्र


चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 528 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे. इस चुनाव में 12390667 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. चुनाव आयोग ने दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 14218 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र में 2414 और ग्रामीण क्षेत्र में 11804 केंद्र शामिल हैं. आयोग ने 31 बूथों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया है, जिसमें दुमका विधानसभा क्षेत्र में 10 मतदान केंद्र शामिल हैं जहां वोटिंग 4 बजे तक होगी. शेष 14187 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे से 5 बजे तक जारी रहेगा. विशेष रूप से 239 बूथों का संचालन महिलाएं करेंगी जबकि 22 बूथों पर दिव्यांगजन और 26 बूथों पर युवाओं का योगदान रहेगा. 

 


दूसरे चरण में ये हैं प्रमुख उम्मीदवार

इस चरण में मतदाता जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, उनमें मुख्यमंत्री एवं JMM नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, उनकी भाभी सीता सोरेन (BJP), BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो (JMM), ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन (आजसू) पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो और निवर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (BJP) शामिल हैं.


 

आज इन सीटों पर हो रही है वोंटिग

दूसरे चरण का मतदान आज, 20 नवंबर को राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी में होगा.

 


जानें कहां और किसके बीच है मुकाबला?

-गोमिया विधानसभा सीट से झामुमो के योगेंद्र प्रसाद का मुकाबला आजसू के लम्बोदर महतो से है.

-पोडैयाहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदीप यादव का मुकाबला भाजपा के देवेंद्रनाथ सिंह से है. 

-गोड्डा विधानसभा सीट से राजद के संजय प्रसाद यादव का मुकाबला भाजपा के अमित कुमार मंडल से है.

-महगामा विधानसभा सीट से कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह का मुकाबला भाजपा के अशोक कुमार भगत से है. 

-रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की ममता देवी का मुकाबला आजसू की सुनीता चौधरी से है.

-बेरमो विधानसभा सीट से  कांग्रेस के कुमार जय मंगल का मुकाबला भाजपा के रवींद्र पांडे से है.

-बोकारो विधानसभा सीट से कांग्रेस की श्वेता सिंह का मुकाबला भाजपा के बिरंची नारायण से है.

-चंदनकियारी विधानसभा सीट से झामुमो के उमाकांत रजक का मुकाबला भाजपा के अमर कुमार बाउरी से है.

-धनवार विधानसभा सीट से झामुमो के निजामुद्दीन अंसारी का मुकाबला बाजपा के बाबूलाल मरांडी से है.

-जामा विधानसभा सीट से झामुमो के लुईस मरांडी का मुकाबला भाजपा के सुरेश मुर्मू से है. 

-जरमुंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस के बादल पत्रलेखा का मुकाबला भाजपा के देवेंद्र कुंवर से है. 

-मांडू विधानसभा सीट से कांग्रेस के जय प्रकाश पटेल का मुकाबला आजसू के निर्मल महतो से है.

-नाला विधानसभा सीट से झामुमो के रविंद्रनाथ महतो का मुकाबला भाजपा के माधव चंद्र महतो से है.

-जामताड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के डॉ. इरफान अंसारी का मुकाबला भाजपा की सीता सोरेन से है.

-लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट से झामुमो के हेमलाल मुर्मू का मुकाबला भाजपा के बाबूधन मुर्मू से है. 

-पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के निशात आलम का मुकाबला आजसू के अजहर इस्लाम से है.

-बगोदर विधानसभा सीट से भाकपा (माले) के विनोद कुमार का मुकाबला भाजपा के नागेंद्र महतो से है. 

-जमुआ विधानसभा सीट से झामुमो के केदार हाजरा का मुकाबला भाजपा की डॉ. मंजू देवी से है.

-गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो की कल्पना सोरेन का मुकाबला भाजपा की मुनिया देवी से है.

-गिरिडीह विधानसभा सीट से झामुमो के सुदिव्य कुमार का मुकाबला भाजपा के निर्भय कुमार शाहाबादी से है.

-डुमरी विधानसभा सीट से झामुमो की बेबी देवी का मुकाबला आजसू की यशोदा देवी से है.

-मधुपुर विधानसभा सीट से झामुमो के हफीजुल हसन का मुकाबला भाजपा के गंगा नारायण सिंह से है.

-सारठ विधानसभा सीट से झामुमो के उदय शंकर सिंह का मुकाबला भाजपा के रणधीर कुमार सिंह से है. 

-देवघर विधानसभा सीट से राजद के सुरेश पासवान का मुकाबला भाजपा के नारायण दास से है. 

-सिंदरी विधानसभा सीट से भाकपा-माले के चंद्रदेव महतो का मुकाबला भाजपा की तारा देवी से है. 

-निरसा विधानसभा सीट से भाकपा माले के अरुप चटर्जी का मुकाबला भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता से है. 

-धनबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस के अजय दुबे का मुकाबला भाजपा के राज सिन्हा से है.

-झरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह का मुकाबला भाजपा की रागिनी सिंह से है.

-टुंडी विधानसभा सीट से झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो का मुकाबला भाजपा के विकास कुमार महतो से है.

-बाघमारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के जलेश्वर महतो का मुकाबला भाजपा के शत्रुघ्न महतो से है. 

-शिकारी विधानसभा सीट से झामुमो के आलोक सोरेन का मुकाबला भाजपा के परितोष सोरेन से है. 

-दुमका विधानसभा सीट से झामुमो के बसंत सोरेन का मुकाबला भाजपा के सुनील सोरेन से है.

-महेशपुर विधानसभा सीट से झामुमो के स्टीफन मरांडी का मुकाबला भाजपा के नवनीत हेम्ब्रम से है.

-सिल्ली विधानसभा सीट से झामुमो के अमित महतो का मुकाबला आजसू के सुदेश महतो से है.

-खिजरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजेश कच्छप का मुकाबला भाजपा के राम कुमार पाहन से है.

-राजमहल विधानसभा सीट से झामुमो के मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा का मुकाबला भाजपा के अनंत ओझा से है.

-बोरियो विधानसभा सीट से झामुमो के धनंजय सोरेन का मुकाबला भाजपा के लोबिन हेम्ब्रम से है.

-बरहेट विधानसभा सीट से झामुमों के हेमंत सोरेन का मुकाबला भाजपा के गमलियल हेम्ब्रम के साथ है. 






 इन 17 सीटों पर होगी BJP और JMM की सीधी टक्कर


झारखंड के संताल परगना की सभी 18 सीटों पर आज, 20 नवंबर को चुनाव काफी दिलचस्प होगा. पाकुड़ को छोड़कर सभी सीटों पर सीधी लड़ाई है. पाकुड़ में त्रिकोणात्मक लड़ाई हो सकती है. संताल परगना में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार थोड़ा-बहुत उलटफेर की संभावना बनती दिख रही है. संताल में पाकुड़ से आजसू और बाकी सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारा है. वहीं, आइएनडीए की कांग्रेस पार्टी ने जरमुंडी, महगामा, पोड़ैयाहाट, पाकुड़ और जामताड़ा सीट से उम्मीदवार को मैदान में उतारा है. जबकि, राजद के खाते में देवघर और गोड्डा सीट है. बाकी संताल परगना की 11 सीटों से झामुमो ने अपना प्रत्याशी उतारा है. 


साल 2019 के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को यहां चार-चार सीटें मिली थीं. जबकि झामुमो को नौ और जेवीएम को एक सीट पर सफलता मिली थी. देवघर, गोड्डा, सारठ और राजमहल में भगवा फहरा तो जामताड़ा, पाकुड़, जरमुंडी और महागामा से पंजा ने बाजी मारी थी.

अधिक खबरें
झारखंड हाईकोर्ट में JSSC-CGL पेपर लीक मामले में हुई सुनवाई, CBI जांच की मांग पर अब अगली सुनवाई 26 को
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 2:32 PM

आज बुधवार (18 जून) को झारखंड हाईकोर्ट में JSSC-CGL पेपर लीक मामले की CBI जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान, राज्य सरकार ने बहस करने के लिए और समय मांगा हैं.

शराब घोटाला मामला: संयुक्त उत्पाद आयुक्त कुमार गजेंद्र सिंह ने कोर्ट से लगाया जमानत की गुहार
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 1:49 PM

शराब घोटाला मामले में संयुक्त उत्पाद आयुक्त कुमार गजेंद्र सिंह ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई हैं. उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाया हैं

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का विज्ञापन रद्द,अब नियमावली बनने के बाद होगी परीक्षा
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 11:28 AM

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2024 के विज्ञापन को रद्द कर दिया है. पिछले वर्ष जुलाई और अगस्त में इस परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें करीब 3.65 लाख छात्रों ने आवेदन किया था. अब जेटेट की नियमावली में किए गए संशोधनों के बाद, फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Jharkhand BSc Nursing: बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई को, आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:15 AM

झारखंड में नर्सिंग की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर हैं. राज्य के नर्सिंग संस्थानों में बीएससी नर्सिंग-बेसिक और बीएससी नर्सिंग-पोस्ट बेसिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई 2025 को आयोजित की गई हैं. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी हैं. आवेदन कि आखिरी तारीख 11 जुलाई, 2025 हैं.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर खत्म! मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में अलर्ट जारी
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 7:31 AM

झारखंड के लोगों को आखिरकार चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिल गई हैं. मंगलवार सुबह से ही राज्य के लगभग हर जिले में मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई. पूरे राज्य में मौसम अचानक बदल गया और ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश ने तापमान में भारी गिरावट ला दी.