बाजार की चाल

सही नहीं चल रही शेयर बाजार की चाल! सेंसेक्स की 1,247अंक ने डुबोए निवेशकों के 4.33 लाख करोड़, क्या हैं जिम्मेवार कारक?

बीएसई सेंसेक्स पिछले दिन के 74,828.25 से 555.85 अंक गिरकर खुला और दिनभर के कारोबार में 1,247 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सही नहीं चल रही शेयर बाजार की चाल! सेंसेक्स की 1,247अंक ने डुबोए निवेशकों के 4.33 लाख करोड़, क्या हैं जिम्मेवार कारक?

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पिछले कुछ समय शेयर बाजार की चाल सही नहीं चल रही है. सम्भलने से ज्यादा गिरते हुए चल शेयर बाजार इन दिनों अपने निवेशकों को भरोसा नहीं दे पा रहा है. शेयर बाजार ने आज तो अपने निवेशकों को बड़ा और तगड़ा झटका दे दिया है. गुरुवार को सेंसेक्स का 1,247.71 अंक टूटना निवेशकों पर भारी पड़ गया. निफ्टी ने भी 383 अंकों का गोता लगाया है. शेयर बाजार के इस प्रकार से क्रैश हो जाने से निवेशकों को 4.33 लाख करोड़ का झटका लगा है. 

शेयर बाजार का आज जो हाल रहा उसके अनुसार, बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले दिन के बंद 74,828.25 से 555.85 अंक गिरावट के साथ खुला. और दिनभर के कारोबार के बाद 1,247 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन तब तक निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये स्वाहा हो चुके थे. वहीं एनएसई निफ्टी 50 23,446.80 के पिछले स्कोर से 225 अंक गिरकर 23,221.80 पर खुला.

आखिरकार शेयर बाजार के इस तरह से बार-बार गोता खाने का क्या है वजह

भारतीय शेयर बाजार के इस प्रकार से बार-बार गोता खाने की कुछ खास वजहें बताई जा रही हैं.

  • अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में ऐतिहासिक उछाल इसकी प्रमुख वजह बताई जा रही है. . अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड बढ़कर करीब 5.11% तक पहुंच गई. बॉन्ड यील्ड के उच्चतम स्कोर पर पहुंचने का सीधा असर भारतीय निवेशकों पर पड़ रहा है.
  • दूसरी महत्वपूर्ण वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में अस्थिरता. क्रूड ऑयल के बढ़ते दामों ने देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित कर  रखा है. इसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिख रहा है.
  • डॉलर की मजबूती भी भारतीय अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किये हैं, इसका वैश्विक बाजारों पर तो दबाव बना ही हुआ  है. भारतीय अर्थव्यवस्था इससे अछूती नहीं है.
  • देश की दिग्गज फाइनेंशियल कंपनियों के बैंकिंग शेयरों बिकवाली भी इन्हीं कारणों में कोढ़ में खाज का काम कर रही  हैं. 

यह भी पढ़ें: झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण के अधीन विभिन्न क्षेत्रों में स्थित भू-संपत्तियों का DDC ने किया स्थलीय निरीक्षण

संबंधित सामग्री

10 जून 2022 को हुए रांची हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 05 को दो साल की सजा, लगाया गया 3 हज़ार रूपए का जुर्माना 

10 जून 2022 को हुए रांची हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 05 को दो साल की सजा, लगाया गया 3 हज़ार रूपए का जुर्माना 

10 जून 2022 को रांची में हुई हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 5 दोषियों को 2 साल की सजा सुनाई गयी है.

RINPAS में शुरू होगी 20 बेडेड इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई

RINPAS में शुरू होगी 20 बेडेड इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई

डीपीएन कोर्स और बाल एवं जेरिएट्रिक क्षेत्र में एमडी की पढ़ाई फिर शुरू करने का निर्देश

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया दुःख, कहा- मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया दुःख, कहा- मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखण्ड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री तृषा सिंह के निधन पर दुःख जताया है.

अनंत चतुर्दशी: 14 गांठों वाले डोरे में छिपा है 14 लोकों का रहस्य

अनंत चतुर्दशी: 14 गांठों वाले डोरे में छिपा है 14 लोकों का रहस्य

भगवान विष्णु की आराधना, अनंत सूत्र धारण और व्रत-कथा श्रवण का विशेष महत्व

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त क

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढ़स, ईश्वर से इस कठिन दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की