Saturday, Jul 5 2025 | Time 21:17 Hrs(IST)
  • मोहर्रम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, सौहार्द बनाये रखने की अपील
  • मोहर्रम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, सौहार्द बनाये रखने की अपील
  • गढ़वा जिला मुख्यालय में मुहर्रम पर्व के मौके पर भारी तथा छोटे वाहनों के ट्रेफिक रूट में बदलाव
  • गढ़वा जिला मुख्यालय में मुहर्रम पर्व के मौके पर भारी तथा छोटे वाहनों के ट्रेफिक रूट में बदलाव
  • डीएवी ऊर्जानगर में छात्र-परिषद का गठन, आदित्य हेडब्वाय और वैभवी हेडगर्ल बनीं
  • डीएवी ऊर्जानगर में छात्र-परिषद का गठन, आदित्य हेडब्वाय और वैभवी हेडगर्ल बनीं
  • दूसरे दिन भी दामोदर नदी में कूदा युवक का नही मिला कोई सुराग, NDRF और गोताखोर की टीम नही पहुंचने पर ग्रामीण में आक्रोश
  • दूसरे दिन भी दामोदर नदी में कूदा युवक का नही मिला कोई सुराग, NDRF और गोताखोर की टीम नही पहुंचने पर ग्रामीण में आक्रोश
  • संत जोसेफ इंटर कॉलेज कोनबीर नवाटोली में प्रतिभा सम्मान सह फ्रेशर दे का किया गया आयोजन
  • संत जोसेफ इंटर कॉलेज कोनबीर नवाटोली में प्रतिभा सम्मान सह फ्रेशर दे का किया गया आयोजन
  • हिरण की मौत के बाद दूसरे दिन वन विभाग द्वारा शव को जलाकर की गई अंत्येष्टि
  • हिरण की मौत के बाद दूसरे दिन वन विभाग द्वारा शव को जलाकर की गई अंत्येष्टि
  • गांडेय प्रखंड मुख्यालय भवन की जर्जर स्थिति का किया गया निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर पहुंचे अभियंता, तैयार होगी रिपोर्ट
  • गांडेय प्रखंड मुख्यालय भवन की जर्जर स्थिति का किया गया निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर पहुंचे अभियंता, तैयार होगी रिपोर्ट
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह पहुंचे बरवाडीह
झारखंड


गढ़वा पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, संगठन पर्व को लेकर जिला कार्यालय में बैठक

गढ़वा पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, संगठन पर्व को लेकर जिला कार्यालय में बैठक

अरुण कुमार यादव/न्यूज 11 भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा पहुँचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,संगठन पर्व को लेकर जिला कार्यालय गढ़वा में बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया. बैठक के दौरान सदस्यता अभियान का समीक्षा एवं संगठन निर्माण को लेकर चर्चा हुई. बैठक के उपरांत भाजपा कार्यालय परिसर गढ़वा में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें आम सहित कई फलदार वृक्ष संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो सहित अन्य पदाधिकारी ने लगाया. 

मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ है कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां हर फैसला कार्यकर्ताओं की सहमति से तय होता है. उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनावी प्रक्रिया को लेकर मंडल से जिला तक के नेता कार्यकर्ता काम कर रहे हैं. बहुत जल्द मंडल से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर पर संगठन का निर्माण किया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह रघुराज पाण्डेय ओमप्रकाश केशरी उपाध्यक्ष विकास प्रितम सुरज गुप्ता विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ओमप्रकाश गुप्ता अरविंद तुफानी जिला  उपाध्यक्ष मथुरा पासवान मधुलता कुमारी मिडिया प्रभारी रितेश चौबे भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी रितेश दुबे विनोद तिवारी कैलाश कश्यप सुरेन्द्र राम धनंजय गौड़ शुभम गुप्ता मनोज जायसवाल राजकुमार विश्वकर्मा ओमप्रकाश दास बलराम यादव पवन कुमार रामलला दुबे सहित अन्य कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय जनता दल का 29वां स्थापना दिवस मना, कटा केक, फहराया गया राजद का झंडा

अधिक खबरें
गढ़वा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत नगर मंडल अध्यक्ष गढ़वा उमेश कश्यप के नेतृत्व में किया गया पौधरोपण!
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:11 PM

गढ़वा एक पेड़ माँ के नाम के तहत गढवा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा के टंडवा परिसर में वृक्षारोपण किया गया वही भाजपा के गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा आज जिस तरह से प्रदूषण चरम पर है इसको रोकने के लिए हर एक व्यक्ति को पौधारोपण करना बहुत ज़रूरी है!

मोहर्रम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, सौहार्द बनाये रखने की अपील
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:07 PM

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को गावां थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ अविनाश रंजन व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने किया. फ्लैग मार्च गावां थाना परिसर से प्रारंभ होकर पिहरा, खेरड़ा, मानपुर, नगवां, माल्डा, मंझने, बिरने व खरसान सहित कई प्रमुख चौक-चौराहों और मोहल्लों से होते हुए गुजरा.

गढ़वा जिला मुख्यालय में मुहर्रम पर्व के मौके पर भारी तथा छोटे वाहनों के ट्रेफिक रूट में बदलाव
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:04 PM

गढ़वा जिला प्रशासन ने गढ़वा मुख्यालय में मोहर्रम पर्व के मौके पर भारी तथा छोटे वाहनों के ट्रेफिक रूट में में जिला प्रशासन ने की बदलाव किया है, 5 जुलाई एवं 6 जुलाई को मनाये जाने वाले मुहर्रम पर्व को देखते हुए गढ़वा जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों तथा छोटे वाहनों की आवागमन हेतु निम्न प्रकार का प्लान बनाया ग

डीएवी ऊर्जानगर में छात्र-परिषद का गठन, आदित्य हेडब्वाय और वैभवी हेडगर्ल बनीं
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 8:59 PM

डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जानगर, ईसीएल महागामा में सत्र 2025-26 के लिए छात्र-परिषद का गठन किया गया. विद्यालय संचालन में छात्र सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित इस परिषद में आदित्य कुमार जायसवाल और वैभवी कुमारी दोनों कक्षा-12वीं के क्रमशः हेडब्वाय और हेडगर्ल चुना गया. प्रीतम प्रीत मुर्मू एवं अनुष्का श्री (कक्षा-11वीं) को डिप्टी हेडब्वाय एवं डिप्टी हेडगर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई.

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह पहुंचे बरवाडीह
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 7:59 AM

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना शनिवार को धनबाद मंडल के अंतर्गत बरवाडीह में स्थित रनिंग रूम पहुंचे. बड़ी संख्या में डीडीयू मंडल के रनिंग स्टाफ जैसे लोको पायलट और गार्ड कार्य के दौरान इस रनिंग रूम में ठहरते हैं. मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रनिंग रूम में रनिंग स्टाफ हेतु उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया