न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश भर में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. झारखंड की राजधानी रांची में भी अखिल भारतीय लोकतंत्र संघ के द्वारा झारखण्ड प्रदेश आपातकाल के 50वें वर्षगांठ पर एक दिवसीय सम्मलेन का आयोजन किया गया. इमरजेंसी के दौरान राजधानी रांची समेत झारखण्ड के विभिन्न हिस्से के बड़ी संख्या मे लोग को गिरफ्तार किये गए थे. उसमे से एक रांची के वर्तमान विधायक सीपी सिंह शामिल थे.
वहीं, आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा झारखण्ड प्रदेश आपातकाल के 50वें वर्षगांठ पर एक दिवसीय सम्मलेन का आयोजन किया गया. विधायक सीपी सिंह ने बताया कि 25 जून 1975 को कांग्रेस के सरकार के द्वारा मौलिक अधिकार का हनन करते हुए सभी चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इमरजेंसी के दिन को एवं छात्रों के आंदोलन को एनसीईआरटी की किताबों में भी जगह दी जाए ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी हो.