Friday, Jul 11 2025 | Time 11:18 Hrs(IST)
  • कैद से भागा पालतू शेर, बच्चों पर किया हमला; देखें video
  • देर रात देवघर एम्स में बड़ा हादसा, MBBS का छात्र गिरा पांच मंजिला इमारत से, हालत गंभीर
  • क्या कंगना रनौत राजनीति जगत को कहने वाली है अलविदा? बोली- सांसद बनकर नहीं कर पा रही एन्जॉय
  • रिटायरमेंट के 5 महीने बाद भी CJI बंगले में क्यों रह रहे है चंद्रचूड़? कारण जानकर भावुक हो जाएंगे आप
  • Axiom-4 मिशन: NASA ने किया ऐलान, 14 जुलाई को धरती पर वापस लौटेंगे शुभांशु शुक्ला
  • किस-किस को पीरियड आ रहा, विद्या मंदिर में गंदी हरकत, छात्राओं के उतरवाएं कपड़े
  • कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग! कार से निकली पिस्टल, चली 12 गोलियां खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर ! 15 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
  • गुजरात पुल हादसा: अब तक 17 शव बरामद, 3 की तलाश जारी, 4 अधिकारी सस्पेंड
  • आज से 9 अगस्त तक ब्रह्मांड की कमान शिव जी के हाथ जानिए भगवान शिव के चार ऐसे गुण, जो बना सकते है जीवन को स्ट्रेस फ्री
झारखंड


भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के पुजारी को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के पुजारी को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
सुमित कुमार पाठक/न्यूज 11 भारत

पतरातु/डेस्क:  गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देश पर सभी जिला सभी मंडल एवं बुथ में गुरु पूजन कार्यक्रम किया गया. उसी निमित्त आज पतरातू मंडल अंतर्गत पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस हनुमान मंदिर और कटिया काली मंदिर के पंडित को इस शुभ अवसर पर भगवा अंग वस्त्र देकर माननीय विधायक  रोशन लाल चौधरी के द्वारा सम्मानित किया गया
इस शुभ अवसर पर माननीय विधायक जी ने कहा कि आज के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी प्रमुख मठ मंदिर के पुजारी एवं गुरुजनों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया . तथा गुरु पूर्णिमा का मतलब गुरु ब्रह्मा ,गुरु विष्णु ,गुरु देवो महेश्वरा होता है तथा हम सभी को जीवन में जो हमारे गुरु होते हैं उनको हमेशा आदर एवं सम्मान देना चाहिए.
 
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित आजसु पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी , पतरातू मंडल उपाध्यक्ष किशोर कुमार महतो ,आजसु पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर, धनेश्वर महतो, रंजीत कुमार यादव इत्यादि उपस्थित है
 
अधिक खबरें
गावां में नाबालिग की होने जा रही थी शादी, अचानक पहुंची पुलिस और बाल संरक्षण की टीम, रुकवाई शादी, भराया शपथ पत्र
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 10:51 PM

गावां प्रखंड के अमतरो पंचायत अंतर्गत रजवरिया टोला में गुरुवार को एक 14 वर्षीय नाबालिग की शादी प्रशासन ने समय रहते रुकवा दी. नाबालिग बच्ची के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और उसका पालन-पोषण उसके दादा-दादी द्वारा किया जा रहा था. जानकारी के अनुसार, दादी ने ही उसकी शादी कोडरमा जिले के मरकच्चो निवासी 22 वर्षीय युवक

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, TMH अस्पताल में चल रहा इलाज
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 10:18 PM

जमशेदपुर के बिष्टुपुर बीच बाजार में एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी. युवक अपने परिवार के साथ बिस्टुपुर के खाओ गली में नाश्ता कर रहा था. घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधियों नें घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. आनन-फानन में घायल युवक को टीएमएच अस्पताल में भर्ती किया गया. घायल युवक की पहचान रमेश सिंह के रूप में हुई है. वह चक्रधरपुर के रहने वाले है और चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की है.

बाबा मेरे अभिन्न मित्र थे, उनकी कमी हमेशा खलेगी: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 10:02 PM

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे उर्फ बाबा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावुक शब्दों में श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि "बाबा मेरे अभिन्न मित्र थे. अचानक से उनका यूं हम सबको छोड़कर चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद पीड़ादायक है.

11 जुलाई को मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस, सदर अस्पताल परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 9:52 PM

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना और जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार को लेकर सोचने के लिए प्रेरित करना है. सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि इस साल 2025 का थीम है, "मां बनने की उम्र वही जब तन और मन की तैयारी सही".

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बरवाडीह के सीएससी संचालक अख्तर खान रांची में हुए सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 9:26 PM

बरवाडीह के लिए गर्व की बात है कि यहाँ के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक अख्तर खान को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया .यह सम्मान रांची स्थित आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में सीएससी की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित