Saturday, Jul 19 2025 | Time 14:00 Hrs(IST)
  • हजारीबाग की फैक्ट्री में सात महीने में सात धमाके, जिम्मेवार कौन ?
  • बरही स्थित राधा गोपाल इस्पात प्लांट में फटा बॉयलर, बरही विधायक ने संवेदना की व्यक्त
  • हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन मुख्यालय के समक्ष श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन
  • यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन यात्री हुऐ घायल एक महिला की हालत गंभीर
  • बरसोल थाना क्षेत्र में जांझीया चौक के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत
  • हजारीबाग में आसमान से गिरी बिजली, पांच लोग हुए घायल
  • मनोहरपुर उन्धन में पागल कुत्ते का आतंक, काटने से एक युवक घायल
  • बड़ा हादसा: हजारीबाग के आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 मजदूरों की मौके पर मौत
  • झरिया में फिर धरती ने निगला वाहन: इंदिरा चौक के पास जमीन धंसी, 407 गाड़ी समाई
  • मां-पिता और भाई की हत्या करने वाले नितेश साहू की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
  • रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चोरी, गैस कटर से काटा शटर
  • पावापुरी में पारिवारिक त्रासदी: कर्ज से परेशान एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया ज़हर, दो बच्चियों की मौत
  • घाघरा पुलिस ने स्कॉर्पियो से किया 6 मवेशी जब्त, चालक फरार
  • बरवाडीह से बाबा नगरी देवघर के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना
  • रांची के खादगढ़ TOP पदस्थापित पदाधिकारी भीम सिंह के सूझबूझ से मिला यात्री का गुम हुआ 80 हजार रुपया,
झारखंड


भाजपा सदस्यता अभियान नहीं संगठन पर्व है: डी पुरंदेश्वरी

भाजपा ने संगठन पर्व 2024 में 11.35 करोड़ सदस्यता के साथ पार किया 11 करोड़ का लक्ष्य
भाजपा सदस्यता अभियान नहीं संगठन पर्व है: डी पुरंदेश्वरी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड में स्थगित पार्टी का सदस्यता संगठन महापर्व अब 22 दिसंबर से विधिवत प्रारंभ होगा. इसके पूर्व पार्टी ने आज नगड़ी रांची स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में  प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,प्रदेश सदस्यता अभियान की प्रभारी सांसद डी पुरंदेश्वरी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी सहित प्रदेश पदाधिकारी,सांसद,विधायक गण, प्रमंडल प्रभारी,सदस्यता महापर्व की प्रदेश टोली,सभी सात मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी,जिला प्रभारी,जिलाध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारीगण, सदस्यता महापर्व की जिला टोली शामिल हुए.

 

कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से सदस्यता दिलाने की चरणबद्ध तरीकों को समझाया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने और धन्यवाद ज्ञान सदस्यता महापर्व के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए झारखंड की सदस्यता प्रभारी एवं आंध्रप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष सांसद डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता कार्यक्रम अभियान नहीं बल्कि संगठन महापर्व है. भाजपा यह संगठन महापर्व अन्य पर्व की तरह अपने विशाल परिवार के साथ मनाती है.

 

उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. पार्टी ने वर्ष 2014में ऑनलाइन के माध्यम से  सदस्यता कार्यक्रम को प्रारंभ किया था. जिसमें पूरे देश में 9करोड़ सदस्य बने थे. आज चार राज्यों  जम्मू कश्मीर,महाराष्ट्र,हरियाणा और झारखंड को छोड़कर जिसमें विधानसभा चुनाव के कारण सदस्यता कार्यक्रम स्थगित था के बावजूद पार्टी ने अबतक देश भर में 11करोड़ के लक्ष्य को पार करते हुए 11.35करोड़ सदस्य बना लिए हैं. उन्होंने कहा कि चार राज्यों में सदस्य पूरी होने के बाद यह संख्या 14करोड़ तक जा सकती है. पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जो ठान लेते हैं उसे पूरा कर दिखाते हैं. कहा कि भाजपा विचारों और कार्यकर्ताओं की धनी पार्टी है.हमारे पास देश केलिए जीने मरने का जज्बा है.विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय हमारे नेता के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है. कहा कि सदस्यता पर्व के माध्यम से हम प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर तक पहुंचना है. 

 

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व के बाद अब पार्टी संगठन महापर्व में जुट गई है.संगठन महापर्व का लक्ष्य सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी भाजपा का निर्माण. उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता ने पार्टी को पूरा आशीर्वाद दिया है. भले हम विधानसभा चुनाव में संख्या बल में पीछे रह गए लेकिन 59 लाख लोगों का समर्थन भाजपा को मिला है. उन्होंने कहा कि चुनाव एक पड़ाव है लेकिन हम जनता के बीच बार बार जायेंगे.अपने नीतियों कार्यक्रमों के माध्यम से जायेंगे.सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी और सर्व समावेशी भाजपा ही विकसित झारखंड का आधार है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण,एवं झारखंड के विकास केलिए समर्पित योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ जन जन तक जाना है. उन्होंने कहा कि झारखंड से लोकतंत्र विरोधी,राष्ट्र विरोधी ,विकास विरोधी ताकतों से लड़ने केलिए भाजपा के संघर्षशील और मजबूत संगठन को को निरंतर गति देनी है.

 

प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता चुनौतियों को अवसर में बदलने का हुनर जानते हैं. कहा कि यह सदस्यता महापर्व का कार्यक्रम मजबूत और संघर्षशील भाजपा बनाने का अवसर है. कहा कि यह पर्व कार्यकर्ताओं का समाज से संपर्क ,संबंध बढ़ाने का अवसर है. यह पर्व नए नेतृत्व को भी गढ़ता है. कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि सदस्यता संगठन महापर्व के माध्यम से हमें प्रदेश भर में भाजपा की नई राजनीतिक सुगंध को पहुंचाना है. कहा कि यह पर्व लोकसंग्रह और शक्ति संचय  का भी पर्व है. उन्होंने सदस्यता केलिए सभी वर्ग,समाज और प्रबुद्ध जनों तक जाने का आह्वान किया.कहा कि सभी मोर्चा  अपने अपने क्षेत्रों में  इसका विशेष ध्यान रखें तो काफी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे.

 

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की विचार यात्रा भारतीय विचारों से परिपूर्ण है जबकि समाजवाद,पूंजीवाद, साम्यवाद जैसे विचार विदेशी प्रभाव से प्रभावित है. कहा कि विकसित भारत का संकल्प भारत को गरीबी ,अशिक्षा ,कुपोषण को दूर करके ही पूरा किया जा सकता है. कहा कि एकात्म मानव दर्शन  अंत्योदय का चिंतन और कार्यान्वयन ही विकसित भारत बनाने में सहायक है. कहा कि भाजपा के विचारों और कार्यक्रमों को हमें जन जन तक बार बार ले जाना है. कहा कि भाजपा केवल चुनाव केलिए  नहीं है बल्कि समाज के हर वर्ग को राष्ट्र की प्रगति में जोड़ने केलिए संकल्पित है. कहा कि राष्ट्र विरोधी शक्तियां भारत को तोड़ने केलिए दिन रात सक्रिय हैं जिनकी योजना को भाजपा कार्यकर्ता ही विफल कर सकते हैं.

 

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पीपीटी के माध्यम से सदस्यता महापर्व के कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि प्रदेश के तर्ज पर आगामी 15एवं 16 दिसंबर को सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित होगी जिसने प्रदेश से नेता शामिल होंगे जबकि 18और 19दिसंबर को सभी 515मंडलों में कार्यशाला का आयोजन होगा. कहा कि 22दिसंबर को सदस्यता महापर्व का विधिवत शुभारंभ होगा. 25दिसंबर को झारखंड निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर प्रदेश भर में सदस्यता  केलिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे.

 


 

 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
जुलाई 19, 2025 | 19 Jul 2025 | 6:16 AM

झारखंड में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है, जिससे लगातार हो रही बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के कारण तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती हैं. हालांकि मानसून का ये हाल शायद ही कुछ दिन रहने वाला हैं क्योंकि दोपहर बाद राज्य के कुछ हिस्सों में एक या दो बार मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई हैं.

चाईबासा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, सड़कों पर किया प्रदर्शन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:51 PM

सदर प्रखंड के तमाड़बाध पंचायत के पांच गांव दुम्बीसाई, तोलगोए, खप्पर साईं, सिकुरसाई, तामाडबाध और गौशाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सभी मानकी मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्रों एवं महिला समिति की सदस्यों ने पदयात्रा की.

लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.