Thursday, Jun 26 2025 | Time 12:57 Hrs(IST)
  • JSSC-CGL पेपर लीक मामला: हाईकोर्ट ने CBI जांच की मांग वाली याचिका पर की सुनवाई
  • नितीश कुमार ने की बड़ी घोषणा, बड़े पर्व में बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मॉक पार्लियामेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे रांची पुरानी विधानसभा
  • अब पासपोर्ट के लिए नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर! आपके दरवाजे पर आएगी 'पासपोर्ट वैन', जानें कैसे लें सुविधा का फायदा
  • बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
  • रिंकू सिंह को मिला शादी से पहले योगी सरकार से तोहफा, सरकारी अधिकारी बनेंगे यूपी में
  • शॉर्ट सर्किट से बाइक गैरेज में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
  • जनता के मुद्दों से भाग रही है झामुमो-कांग्रेस सरकार, भाजपा की जनआंदोलन से मची घबराहट
  • बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित
  • उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा! यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में समाई
  • हिमाचल प्रदेश में कुदरती कहर! बादल फटने से बाढ़ का तांडव, 2 की मौत, कई लापता
  • डुमरी में आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल पर लगाया मनमानी करने का आरोप
  • रांची मे 400 करोड़ की लागत से बनेगा इस जगह पर होटल ताज!
  • मायके में पहले पत्नी की हत्या! फिर गुस्साए परिजनों ने पति को पीट-पीटकर मार डाला
  • मेक्सिको: मातम में बदला महोत्सव! डांस पार्टी पर गैंगवार का खूनी तांडव, 12 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड


आपातकाल की 50वीं बरसी पर BJP आयोजित कर रही 'संविधान हत्या दिवस', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अन्नपूर्णा देवी होंगे शामिल

आपातकाल की 50वीं बरसी पर BJP आयोजित कर रही 'संविधान हत्या दिवस', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अन्नपूर्णा देवी होंगे शामिल

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी 25 जून से 27 जून तक देशभर में ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम आयोजित कर रही है. झारखंड में भी इस सिलसिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें पार्टी आपातकाल को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साध रही है. राजधानी रांची स्थित पुराना विधानसभा भवन और भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं, सरायकेला-खरसावां में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी होंगी.
 
न्यूज़ 11 से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “आपातकाल सिर्फ भाजपा नहीं, पूरा देश काला दिवस के रूप में याद कर रहा है. यह लोकतंत्र की हत्या का दिन था.” उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जन-जागरूकता के लिए जरूरी है ताकि युवा पीढ़ी जान सके कि 1975 में क्या हुआ था. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने उन्हें “थेथरलॉजी” का शिकार बताया और कहा, “जो लोग लोकतंत्र का गला घोंट चुके हैं, अब वही हमें संविधान की दुहाई दे रहे हैं.” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल को “स्वर्णिम काल” करार देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र, विकास और राष्ट्रवाद का प्रतीक है. BJP के अनुसार, यह तीन दिवसीय कार्यक्रम देश को आपातकाल के दौर की याद दिलाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता को दोहराने का प्रयास है.
 
 
 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को मिलेगा प्रोविजनल पे-स्लीप, महालेखाकार ने जारी किया आदेश
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 12:37 PM

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को प्रोविजनल पे-स्लीप प्रदान किया जाएगा. इस संबंध में महालेखाकार ने आदेश और पे-स्लीप जारी कर दिए हैं. हालांकि, यह ध्यान रखना आवश्यक है कि यदि कोर्ट का निर्णय अनुराग गुप्ता के खिलाफ आता है, तो उनके वेतन की रिकवरी की जाएगी.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मॉक पार्लियामेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे रांची पुरानी विधानसभा
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 12:10 PM

रांची के पुराने विधानसभा में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा मॉक पार्लियामेंट आयोजित किया गया हैं. आयोजन में शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे पुराणी विधानसभा.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 11:11 AM

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिले में आदिवासी बेटी के अपहरण मामले में हेमंत सरकार पर निशाना साधा हैं. उन्होंने इस मामले पर सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिये पोस्ट कर लिखा की गिरीडीह ज़िले में एक और आदिवासी बेटी का अपहरण हुआ.

रांची मे 400 करोड़ की लागत से बनेगा इस जगह पर होटल ताज!
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 9:03 AM

राजधानी रांची के कोर कपिटल एरिया में होटल ताज के निर्माण का शिलान्यास इस वर्ष नवंबर में होने की संभावना हैं. होटल की ऊंचाई को राज्य सरकार ने 26 मीटर से बढ़ाकर 27 मीटर करने की अनुमति दी है.साथ ही, ग्राउंड कवरेज एरिया को 25 प्रतिशत से बढाकर 40 प्रतिशत करने का निर्णय भी लिया गया हैं.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बारिश का डरावना डेरा! रांची समेत कई जिलों में अलर्ट जारी, 29 जून तक नहीं मिलेगी राहत
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 7:04 AM

झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और अब रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं. राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बीते तीन दिनों से हो रही तेज बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया हैं. इसलिए अभी संभल जाइए क्योंकि बारिश का ये सिलसिला 29 जून तक यूं ही जारी रहने वाला हैं.