मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह आज नामांकन करेंगे. इस मौके पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश', भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद अन्नपूर्णा देवी, गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे, दुमका सांसद सुनील सौरेन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, खूंटी विधायक नील कंठ सिंह मुण्डा, .राज महल विधायक अनन्त ओझा'', पूर्व मंत्री व सारठ विधायक रणधीर सिंह, देवधर विधायक नारायण दास मौके पर शामिल रहेंगे.