संतोष कुमार/न्यूज़11
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के झाडुवा मोड़ पर झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुधीर महतो का जन्म दिवस मनाया गया । मौके पर स्कूल के सामने स्थित पूर्व मुख्यमंत्री स्व सुधीर महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। वही मौके पर उपस्थित लोगो के बीच मिठाई बांटा गया। मौके पर रामप्रसाद महतो, लालू हजाम,दिवाकर गोप, राजेन गोप, शिवराम महतो, रमेश रवानी, रामा महतो, गुरुपडो, प्रताप महतो, आदि उपस्थित थे।
ईचागढ़ के झाडुवा मोड़ पर पूर्व डिप्टी सीएम का मूर्ति का अनावरण
ईचागढ़ विधायक सह झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुधीर महतो की धर्म पत्नी सबिता महतो ने आज ईचागढ़ के झाडुवा मोड़ पर झारखण्ड के पूर्व डिप्टी सीएम स्व सुधीर महतो के मानव कद मूर्ति का अनावरण कर उद्घाटन किया। साथ मे उनकी सुपुत्री स्नेहा महतो ने भी अपने पिता स्व सुधीर महतो के मूर्ति पर माल्यार्पण की एवम मौके पर मिठाई एवम खीर वितरण किया।वही जेएमएम समर्थकों ने सुधीर महतो अमर रहे के जोर दार नारा लगाए। वही विधायक सबिता महतो अपने पति के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए भावुक हो गयी एवम उनकी आँखें नम थी। स्व सुधीर महतो के जय करे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मौके पर क़ाबलु महतो, चारु चाँद किस्कु, स्नेहा महतो, संजय महतो, निताई उरांव, पंचानन सिंह, निरंजन महतो, उपेन चंद्र महतो,कित्ती वास महतो, इंद्रजीत महतो सहित सैकड़ों जेएमएम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।