शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर से एक दुखद खबर सामने आई है जहां गंगा स्नान के दौरान एक युवक लापता हो गया. घटना सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गंगा घाट की है. लापता युवक की पहचान गजरेली थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद यादव के बेटे के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि करीब 150 की संख्या में ग्रामीण गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे इसी दौरान स्नान करते वक्त युवक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी घटना की सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई है. पिछले एक घंटे से लगातार खोजबीन की जा रही है लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.घटना का सबसे भावुक पहलू यह है कि युवक के दो छोटे बच्चे भी उसके साथ घाट पर मौजूद थे. बच्चों के सामने ही उनके पिता गंगा में लापता हो गए जिसके बाद से उनका रो-रो कर बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें: हबीबपुर में हथियार लहराने का वायरल वीडियो: दो अपराधी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी