पति के दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली महिला, पंचायत ने करा दी शादी

पति के दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली महिला, पंचायत ने करा दी शादी

पति के दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली महिला पंचायत ने करा दी शादी

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

सासाराम/डेस्क:  रोहतास जिले से शुक्रवार को प्रेम-प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने शादी के पवित्र बंधन एवं सामाजिक मर्यादाओं को चुनौती दी है. दरअसल एक शादीशुदा महिला बीती रात अपने पति के दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई, इसके बाद गांव में जमकर हंगामा हुआ और अंततः पति की सहमति से पंचायत ने दोनों की शादी करा दी. घटना रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नटवार गांव की बताई जाती है.

दिल्ली में साथ रहते थे दोनों दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार नटवार का रहने वाला एक युवक अपने दोस्त के साथ दिल्ली में रहता था. दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी लगा रहता था. घर आने जाने के क्रम में हीं युवक का अपने दोस्त की पत्नी के साथ संपर्क बढ़ा और फिर यह रिश्ता प्रेम में बदल गया.

पांच वर्ष पहले शादी और एक बच्चा

बता दें कि महिला की शादी जून 2021 में हुई थी और दोनों का एक बच्चा भी है. शादी के बाद से हीं पति पत्नी एक साथ दिल्ली में रहने लगे और पास में ही पति का दोस्त भी एक किराए के मकान में रहता था, जो अक्सर उनके घर आया जाया करता था.

फोन से बातचीत के बाद करीब आए दोनों

शुरुआत में दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हुई और फिर धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ गए. बताया जाता है कि होली में पति पत्नी अपने गांव आये थे, लेकिन पति किसी काम के सिलसिले में गुजरात चला गया. इधर पति के बाहर जाने के बाद महिला अपने मायके आ गई और तभी युवक भी दिल्ली से उससे मिलने गांव पहुंच गया. इस दौरान दोनों का लगातार मिलना जारी रहा.

आपत्तिजनक स्थिति में मिले दोनों 

वहीं गुरुवार की देर रात जब युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा, तभी घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और महिला के पति व परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी. मामला बढ़ने पर गांव में रात भर पंचायत चली और दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई.

दोनों साथ रहने को राजी, पंचायत ने कराई शादी

हालांकि पंचायत के दौरान मामले को सुलझाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की बात पर अडिग रहे. पंचायत के फैसले के बाद शुक्रवार की सुबह दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दोनों की शादी कराई गई और मां दुर्गा को साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए विवाह की रस्में पूरी की.

पति की सहमति से हुई शादी

हैरानी वाली बात यह है कि शादी के दौरान महिला का पहला पति भी मौजूद रहा और पंचायत ने पति की सहमति से ही महिला की दूसरी शादी कराई. इसके अलावा पंचायत के फैसले के अनुसार महिला का एक चार वर्षीय बालक भी अपनी मां के साथ ही रहेगा.

यह भी पढ़ें: ऑर्केस्ट्रा के नाम पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियां मुक्त

संबंधित सामग्री

एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश

बिहार

एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश

13 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद BJP के पास जाना तय 

राजनीति

13 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद BJP के पास जाना तय 

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

झारखंड

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

झारखंड

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

Breaking: बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन! 13 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा - सूत्र

राजनीति

Breaking: बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन! 13 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा - सूत्र