पटना के फुलवारी शरीफ में महिला का शव बरामद, पुलिस ने जांच की शुरू

पटना के फुलवारी शरीफ में महिला का शव बरामद, पुलिस ने जांच की शुरू

पटना के फुलवारी शरीफ में महिला का शव बरामद पुलिस ने जांच की शुरू 

राजू राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके से देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर में एक महिला का शव बरामद किया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया. 

साथ ही, तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर गहन अनुसंधान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है. प्रथम दृष्टया महिला की मौत का कारण गोली लगना प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

यह भी पढ़े: पूर्णिया में सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण