पश्चिमी चम्पारण: रामनगर का जर्जर पुल जिसे पार करते समय भगवान को याद करते हैं वाहन चालक

पुल के सभी पाये इतने जर्जर हैं कि लोग इसे कहते हैं खंडहर!

By : News11 Bharat
पश्चिमी चम्पारण: रामनगर का जर्जर पुल जिसे पार करते समय भगवान को याद करते हैं वाहन चालक

न्यूज11  भारत

रामनगर/डेस्क:  पश्चिमी चम्पारण के रामनगर-शिवपुर कौलिनी मुख्य पथ पर ब्लोर नदी पर बना 20 वर्ष पुराना पुल अब अपनी आखिरी सांसें ले रहा है. 2017 के बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त पुल अब दम तोड़ने पर मजबूर है. पुल के दो पायों का दृश्य देखकर ही राहगीरों की रूह कांप जाती है. लोग अपनी जान हथेली पर रखकर पुल पार करते हैं. पुल के समीप  एक किलोमीटर दूरी पर स्थित है पंचायत का एक उच्च विद्यालय. इसी जर्जर पुल को पार करके बच्चे स्कूल जाते हैं. जल संसाधन विभाग ने  वर्षों पहले ही इस पुल पर क्षतिग्रस्त का ठप्पा लगा दिया था. भारी वाहनों को ना ले जाने की चेतावनी भी जारी कर दी थी, लेकिन किसानों की मजबूरी है, उन्हें अपना काम करने के लिए तो इस पुल से जाना ही पड़ता है, अब सोचिए, जिस पुल को पार करते समय बाइक सवाल भी डरते हैं, उसी पुल पर से मजबूर किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर पार करके हैं. भारी वाहन पार करते समय पुल के टूटने जैसी आवाज आती है. पुल के पायों की दरार देखने के बाद लोग कहते हैं कि लोग तो भगवान भरोसे ही पुल को पार करते होंगे. 

यह भी पढ़ें शोकाकुल पत्रकार से मिले बर्णवाल समाज के लोग, की आर्थिक मदद, 31 दिसंबर को हुआ था पत्रकार की पत्नी का निधन

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

Bihar News: मातम में बदलीं पर्व की खुशियां, पोखर में डूबने से 6 बच्चों की मौत 

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पोखर में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई।