न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क
धिरेंद्र पाण्डेय / औरंगाबाद (बिहार) : बिहार के औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
मनोज तिवारी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में जल्द ही भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता मौजूदा सरकार से नाराज़ है और अब बदलाव चाहती है। उनके अनुसार, जनता का रुझान तेजी से भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा है।
इसके अलावा उन्होंने दक्षिण भारत की राजनीति पर भी टिप्पणी की। मनोज तिवारी ने कहा कि केरल और तमिलनाडु में भी भाजपा को लगातार मजबूत जनसमर्थन मिल रहा है। विशेष रूप से तमिलनाडु को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा का AIADMK के साथ गठबंधन है और इसी साझेदारी के आधार पर राज्य में सरकार बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। आने वाले चुनावों को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर नई बहस शुरु हो गई है और विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने की संभावना है।
बिहार के मुख्यमंत्री चेहरे पर मनोज तिवारी ने कहा 10 तारीख को मालूम चलेगा
बीते मंगलवार (31 मार्च, 2026) को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे पत्रकारों ने सवाल किया कि अगला मुख्यमंत्री आप किसे देख रहे हैं? इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि 10 तारीख को पता चल जाएगा. अभी तो हम उसमें कुछ नहीं बता सकते क्योंकि हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया है।
मनोज तिवारी ने भले ही अगले सीएम पद को लेकर फैसले की तारीख बताई है, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, किस पार्टी से होगा, इस पर कुछ बोलने से वे बचते नजर आए. अब देखना होगा कि क्या वाकई 10 तारीख तक सब कुछ तय हो जाएगा?
इस खबर को पढ़ें- शपथ, मुलाकात और इस्तीफा! क्या है नीतीश कुमार का पूरा गेम प्लान? आईये समझते हैं !