हबीबपुर में हथियार लहराने का वायरल वीडियो: दो अपराधी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

हबीबपुर में हथियार लहराने का वायरल वीडियो: दो अपराधी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

हबीबपुर में हथियार लहराने का वायरल वीडियो दो अपराधी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में हथियार लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 29 मार्च 2026 को एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ युवक खुलेआम हथियार लहराते दिखाई दे रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की.

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (नगर) भागलपुर की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-02) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान मो. तारिक (पिता मो. मनीर, निवासी भतुआवाड़ी, थाना हबीबपुर) के लिखित आवेदन के आधार पर हबीबपुर थाना कांड संख्या 60/2026 दर्ज किया गया.तकनीकी जांच और छापेमारी के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि वीडियो में दिख रहे आरोपी अम्बे रोड हटिया स्थित अपने गांव में छिपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दो अपराधियों—करण कुमार (पिता परमानंद साह) और मिथलेश कुमार (पिता नागेश्वर साह), दोनों निवासी अम्बे रोड हटिया, थाना हबीबपुर—को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. वहीं, इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

इस छापेमारी अभियान में थाना के सह-थानाध्यक्ष सफदर अली, संतोष कुमार, प्रियरंजन सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: सासाराम में आपदा प्रबंधन पर विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन, एनडीआरएफ टीम, डॉक्टर, नर्स, कर्मचारी भी शामिल

संबंधित सामग्री

नालंदा में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अरुण शंकर प्रसाद

राजनीति

नालंदा में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अरुण शंकर प्रसाद

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

बिहार

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

झारखंड

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

झारखंड

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

बिहार में कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद जारी हुई सूची

राजनीति

बिहार में कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद जारी हुई सूची