भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई, 16 हज़ार घुस लेते मुखिय...

भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई, 16 हज़ार घुस लेते मुखिया अवधेश कुमार शाह गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई 16 हज़ार घुस लेते मुखिया अवधेश कुमार शाह गिरफ्तार 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सीतामढ़ी जिले में एक पंचायत मुखिया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवधेश कुमार शाह के रूप में हुई है, जो कौड़िया लालपुर पंचायत के मुखिया हैं. जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार शाह नल-जल योजना से संबंधित सहमति देने के बदले 16 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे. 

शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया.बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले जाया गया है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- बंगाल-झारखंड में 192 किमी नई रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, अनुमानित लागत 4474 करोड़ रुपए

संबंधित सामग्री

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार में जनगणना 2027 के तहत स्व–गणना अभियान को तेज रफ्तार मिल रही है, जहां चार दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में सबसे ज्यादा उत्साह दिख रहा है, जिससे

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार