न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पटना उच्च न्यायालय में आज दो नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ न्यायिक क्षमता को और मजबूती मिली. सेंटेनरी हॉल में आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति ऋतेश कुमार और न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
दोनों नवनियुक्त न्यायाधीशों को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने शपथ दिलाई. इस अवसर पर न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश, अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे. न्यायमूर्ति ऋतेश कुमार और न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार के पदभार ग्रहण करने से पटना उच्च न्यायालय में मामलों के त्वरित निपटारे और न्यायिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
यह भी पढ़े: समस्तीपुर में शराब पीने से पिता की हुई मौत, पुत्र की गई दोनों आंख की रोशनी, जांच में जुटी FSL की टीम