न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर से एक हैरान कर देने वाला दृश्य सामने आया है. बिहार के एकमात्र वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर चेकपोस्ट और वाल्मीकिनगर के बीच सड़क पर एक साथ दो तेंदुए दिखाई दिए. एक तेंदुआ पुल की रेलिंग पर आराम फरमा रहा था, जबकि दूसरा बीच सड़क पर मस्ती में टहलता नजर आया.
राहगीरों ने जैसे ही यह नजारा देखा, सभी ने अपनी गाड़ियां रोक दी और मोबाइल निकालकर इस रोमांचक पल को कैमरे में कैद करने लगे. कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. बताया जा रहा है कि इस इलाके में वन्यजीवों की हलचल सामान्य बात है, लेकिन एक साथ दो तेंदुओं का इस तरह खुले में नजर आना बेहद दुर्लभ दृश्य है. जंगल सफारी के दौरान पर्यटक भी अक्सर तेंदुआ देखने की चाहत रखते हैं, मगर ऐसा नजारा बहुत कम लोगों को नसीब होता है.
यह भी पढ़े: सिवान में ASI की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर सुनसान जगह पर फेंका शव