Ark Sahuliyar
न्यूज11 भारत पटना/डेस्क: बिहार कैडर के दो IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है. केंद्र सरकार ने इस संबंध में राज्य सरकार को औपचारिक पत्र भेज दिया है. IPS अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा और के रामदास को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया जाएगा. दोनों अधिकारियों की पदस्थापना CBI में की जाएगी. केंद्र सरकार से पत्र प्राप्त होने के बाद राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. औपचारिक आदेश जारी होने के बाद वे CBI में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे.
ये भी पढ़ें- मनोज टंडन की कार टक्कर मामला: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
झारखंड
बिहार