पुरानी रंजिश में जखड़ा में चली गोली, तीन युवक व एक नाबालिग घायल

पुरानी रंजिश में जखड़ा में चली गोली, तीन युवक व एक नाबालिग घायल

पुरानी रंजिश में जखड़ा में चली गोली तीन युवक व एक नाबालिग घायल

प्रवीण कुमार दुबे/न्यूज11  भारत

जमुई सिकंदरा/डेस्क: सिकंदरा थाना क्षेत्र के जखड़ा गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प हिंसक हो गई. विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना में तीन युवक एवं एक 17 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों की पहचान नोमान खान, दाबर खान, अरमान खान तथा 17 वर्षीय अरबाज खान के रूप में हुई है. सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया.

पुरानी मारपीट की रंजिश बनी वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जखड़ा गांव के एहसान खान और नाटो खान के बीच सितंबर 2025 में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें नाटो खान घायल हो गए थे. उसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में पहले से तनाव चल रहा था.

रविवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई. आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष की ओर से गोलीबारी की गई. गोली लगने से नोमान खान के कंधे, दाबर खान के सीने और अरबाज खान के कंधे में गंभीर चोट आई, जबकि अरमान खान को गोली छूते हुए निकल गई.

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है तथा पुलिस सतर्कता बरत रही है.

यह भी पढ़ें: कटिहार में नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या, मक्के के खेत में मिला लड़की का शव, कल शाम से थी लापता

संबंधित सामग्री

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

झारखंड

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को