वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथन रैली ने औरंगाबाद होते हुए डेहरी ऑन सोन के रास्ते रोहतास में किया प्रवेश

By : News11 Bharat
वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथन रैली ने औरंगाबाद होते हुए डेहरी ऑन सोन के रास्ते रोहतास में किया प्रवेश

विकास कुमार/न्यूज11  भारत

रोहतास/डेस्क: वीर बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष और बलिदान और उनके संदेशों के प्रति जनचेतना जागृत करने के उद्देश्य से 28 दिसंबर को रांची से नई दिल्ली के लिए निकली वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथन रैली  बिहार के रोहतास जिला पहुंची. जिला के सासाराम स्थित एनसीसी की 42 बिहार बटालियन परिसर में रैली का सैन्य अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के माहौल में स्वागत किया गया. 

करीब 1200 किलोमीटर की लंबी यात्रा निकले 20 एनसीसी साइकलिस्ट औरंगाबाद के रास्ते सोन ब्रिज डेहरी को पार कर जिला में प्रवेश किया. नेशनल हाईवे के रास्ते ताराचंडी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की. जहां से मोरसराय, बेदा होते हुए सासाराम के एनसीसी 42 बिहार बटालियन परिसर में पहुंचे. जहां बटालिन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वीर बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. उनके वीरता के संदेश सुनाए. देश के प्रति समर्पण भाव का संचार कार्यक्रम के माध्यम से किया गया. उधर, रास्ते में कई जगह आमलोगों ने भी वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथन रैली का अभिनंदन किया. 

 रैली का नेतृत्व कर रहे कर्नल अनिल सिंह यादव ने बताया कि इस साइक्लोथन रैली  का उद्देश्य वीर बिरसा मुंडा के त्याग, समर्पण और बलिदान को आज की पीढ़ी तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश के अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों ने कम उम्र में राष्ट्र के लिए बलिदान दिया, उसी प्रकार वीर बिरसा मुंडा भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

उन्होंने बताया कि यह साइक्लोथन रैली झारखंड से शुरू होकर बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न जिलों से होकर गुजरते हुए 16 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी. 28 जनवरी को करियप्पा परेड ग्राउंड, दिल्ली में आयोजित एनसीसी डे परेड के अवसर पर सभी साइकलिस्ट प्रधानमंत्री से मुलाकात कर स्मृति-चिह्न भेंट करेंगे.

यह भी पढ़ें: सुपौल में पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत : सोहागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, परिवार में कोहराम

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई की घटना पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सरकार पूरे मामले को देख रही है।

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

मधुबनी ज़िला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। <br/><br/>