सहरसा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला इलाके में सनसनी जांच में जुटी पुलिस

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान घनश्याम मंडल (18 वर्ष), पिता– ओमप्रकाश मंडल, निवासी तिलाठी वार्ड संख्या 13, पंचायत गोलमा पूर्वी के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम मंडल अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था और मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था. परिजनों ने बताया कि युवक मंगलवार की शाम करीब 7 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद घर से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर स्थित आम गाछी में उसका शव रस्सी से लटका हुआ पाया गया.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पतरघट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: सीवान: मंत्री मंगल पांडेय के होली मिलन समारोह में पहुंचे कई भोजपुरी कलाकार

संबंधित सामग्री

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

क्राइम

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या