तंत्र-मंत्र से चल रही है NDA, जनता त्रस्त, कैबिनेट ठप, सिस्टम फ्लॉप — तेजस्वी ने...

तंत्र-मंत्र से चल रही है NDA, जनता त्रस्त, कैबिनेट ठप, सिस्टम फ्लॉप — तेजस्वी ने साधा सरकार पर निशाना!

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला करते हुए कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में शासन व्यवस्था ठप है और सरकार जनता के मुद्दों से दूर हो गई है।

तंत्र-मंत्र से चल रही है nda जनता त्रस्त कैबिनेट ठप सिस्टम फ्लॉप — तेजस्वी ने साधा सरकार पर निशाना

तेजस्वी ने साधा सरकार पर निशाना! |

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क 

पटना -  तेजस्वी यादव  ने बिहार की मौजूदा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए राज्य की स्थिति को “बदहाल” बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और सरकार जनता के असली मुद्दों से भटक गई है। तेजस्वी यादव ने यह बयान एक कार्यक्रम के दौरान दिया, जो पहले से निर्धारित था और जिसे लालू प्रसाद यादव द्वारा राष्ट्रीय कमेटी गठन के समय तय किया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि “कौन मुख्यमंत्री बनेगा, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन सच्चाई यह है कि बिहार को बर्बाद कर दिया गया है।"

हाईलाइट्स :

  • तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, बिहार को बताया “बदहाल”
  • “तंत्र-मंत्र से चल रही सरकार”, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर उठाए सवाल
  • कानून-व्यवस्था पर चिंता, बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार को घेरा
  • युवाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों की अनदेखी का आरोप
  • “2 महीने से कैबिनेट बैठक नहीं”, शासन व्यवस्था ठप होने का दावा
  • ED-CBI के दबाव में समझौते का आरोप, राजनीतिक साजिश का इशारा
  • अस्पतालों में दवा और सुविधाओं की कमी, सिस्टम पर सवाल
  • “सरकार को सिर्फ कुर्सी की चिंता”, जनता के मुद्दे गायब

कानून-व्यवस्था और विकास पर सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध चरम पर है। उन्होंने कहा कि सरेआम हत्याएं हो रही हैं, महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में युवाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। “नौजवानों के भविष्य की बात नहीं होती, स्कूल और अस्पतालों की हालत खराब है,” उन्होंने कहा।

सरकार पर “तंत्र-मंत्र” से सत्ता चलाने का आरोप

तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले पांच साल में एक बार सरकार बनती थी, लेकिन अब “तंत्र-मंत्र” से सरकार बार-बार बन रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो महीनों से एक भी कैबिनेट बैठक नहीं हुई है, जिससे साफ है कि शासन व्यवस्था ठप हो चुकी है।

तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए समझौते किए जा रहे हैं। “सीबीआई और ईडी के डर से समझौता हुआ है और नेताओं को लालच दिया गया है, साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन सरकार के पास जनता का बहुमत नहीं है।

स्वास्थ्य और प्रशासन पर भी जमकर साधा निशाना

इनदिनों तेजस्वी यादव सरकार पर सोशल मीडिया के माध्यम से खूब निशाना साध रहें हैं इसी बीच तेजस्वी यादव ने राज्य के स्वास्थ्य तंत्र की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाइयों और स्ट्रेचर तक की कमी है, जबकि सरकार केवल कुर्सी बचाने में लगी हुई है।

इसे भी पढ़ें-  सीएम आवास में हलचल: नीतीश कुमार का सामान 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड हो रहा है शिफ्ट...

संबंधित सामग्री

बांकीपुर में अब तक 33.60 प्रतिशत वोट, जन सुराज और भाजपा कार्यकर्ता फिर भिड़े

बिहार

बांकीपुर में अब तक 33.60 प्रतिशत वोट, जन सुराज और भाजपा कार्यकर्ता फिर भिड़े

बांकीपुर उपचुनाव का मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक 33 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। मतदान की रफ्तार सुबह से धीमी है। 

प्रशांत किशोर के आरोपों पर पटना पुलिस की सफाई, कहा- यह कार्रवाई किसी...

बिहार

प्रशांत किशोर के आरोपों पर पटना पुलिस की सफाई, कहा- यह कार्रवाई किसी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा समर्थकों को हिरासत में लिए जाने के आरोपों के बीच पटना पुलिस ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

6 महीने से बिना विधायक बने दीपक प्रकाश मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब 

बिहार

6 महीने से बिना विधायक बने दीपक प्रकाश मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब 

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा है कि दीपक प्रकाश किस संवैधानिक आधार पर छह महीने से अधिक समय तक विधायक या विधान परिषद सदस्य बने बिना मंत्री पद पर बने हुए हैं।

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कल इन 7 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

बिहार

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कल इन 7 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

पटना मौसम विज्ञान ने 31 जुलाई को राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

एक फोन, 10 किलोमीटर का सफर और बोरे में मिली लाश! मधेपुरा में युवक की खौफनाक हत्या

बिहार

एक फोन, 10 किलोमीटर का सफर और बोरे में मिली लाश! मधेपुरा में युवक की खौफनाक हत्या

बिहार के मधेपुरा में सुबह एक फोन कॉल आने के बाद 24 साल का युवक घर से निकला लेकिन शाम होते-होते उसकी लाश बोरे में बंद धान के खेत से बरामद हुई।