न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में बड़ी कार्रवाई हुई हैं. विशेष निगरानी इकाई ने औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. यह कार्रवाई औरंगाबाद, जहानाबाद और पटना—तीनों जगहों पर एक साथ चल रही हैं.
जानकारी के अनुसार, अधिकारी पर 1 करोड़ 58 लाख 45 हजार रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप हैं. इसी मामले में विशेष निगरानी इकाई ने उनके खिलाफ अपने ही थाने में केस दर्ज किया हैं. छापेमारी टीम का नेतृत्व DSP रैंक के अधिकारी कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, अवैध संपत्ति का मामला प्रारंभिक अनुमान से कहीं अधिक बड़ा हो सकता हैं.
यह भी पढ़े: दुमका में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या