अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
सासाराम/डेस्क: बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित ऐतिहासिक शेरशाह सूरी का मकबरा वैलेंटाइन डे के अवसर पर प्रेम और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया. अपनी स्थापत्य कला के लिए विश्व प्रसिद्ध इस धरोहर परिसर में सुबह से हीं लोगों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे पूरा वातावरण काफी गुलजार रहा.
परिसर प्रेमी जोड़ों का पसंदीदा जगह
वैलेंटाइन डे के मौके पर मकबरा परिसर प्रेमी जोड़ों का पसंदीदा जगह है. शहर और आसपास के इलाकों से आए दर्जनों प्रेमी जोड़े स्मारक की खूबसूरती के बीच एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आए. शांत और मनोरम दृश्य के बीच कई जोड़े एक-दूसरे के बाहों में बाहें डालकर अपने खास दिन को यादगार बनाते दिखे.
स्कूली बच्चों में दिखा भारी उत्साह
प्रेमी जोड़ों के अलावा मकबरा परिसर में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की उपस्थिति भी देखी गई. विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राएं शेरशाह सूरी की इस भव्य विरासत को देख काफी उत्साहित नजर आए. इस दौरान बच्चों ने मकबरे की ऐतिहासिक महत्ता को समझते हुए इसकी बनावट और विशाल गुंबद को देख आश्चर्य प्रकट किया. शैक्षणिक भ्रमण पर शिक्षकों के साथ आए बच्चों ने इतिहास के पन्नों को करीब से महसूस किया.
यह भी पढ़ें: नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई पहुंची शम्भू गर्ल्स हॉस्टल, केस की जांच में जुटी