धीरज कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
जमुई/डेस्क: जमुई से बड़ी आपराधिक वारदात की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है की नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 15 लगमा गांव के एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई है. घटना देर रात की बताई जा रही है जहाँ गांव के ही एक तालाब के समीप मृतक व्यक्ति अपने घर मे सोये हुए थे. आज सुबह मृतक की पत्नी जब घर पर गई तब देखा की दरवाज़ा बाहर से बंद है, अंदर जाकर देखने पर पता चला की उनके पति मृत अवस्था मे बिछावन पर पड़े है. मृतक व्यक्ति की पहचान गणेश रावत के रूप मे हुई है. मृतक के परिजनों द्वारा घटना की सूचना तुरंत टाउन थाना को दी गई. जिसके तुरंत बाद थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जाँच मे जुट गए है. फॉरेनसिक की टीम भी घटनस्थल पर पहुँच चुकी है और जाँच मे जुट गई है. हालांकि की घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है. परिजन किसी से कोई विवाद नहीं होने की बात कह रहे है.
यह भी पढ़ें: एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अपराधी को पैर में मारी गोली, हथियार बरामद होने की सूचना पर कार्रवाई