समस्तीपुर: हसनपुर के ग्राम देवधा स्थित छोटी ताकुरबाड़ी से चोरी गयीं अष्टधातु की मूर्तियां बरामद

समस्तीपुर: हसनपुर के ग्राम देवधा स्थित छोटी ताकुरबाड़ी से चोरी गयीं अष्टधातु की मूर्तियां बरामद

समस्तीपुर हसनपुर के ग्राम देवधा स्थित छोटी ताकुरबाड़ी से चोरी गयीं अष्टधातु की मूर्तियां बरामद

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क:  समस्तीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है बीते 1 फरवरी की रात्रि हसनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवधा स्थित छोटी ताकुरबाड़ी से अष्टधातु की चार मूर्ति (3 बड़ी, 1 छोटी) की चोरी की घटना हुई थी. इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रोसडा के नेतृत्व में चोरी की गई मूर्ति की बरामदगी हेतु एक टीम का गठन किया गया. एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि गठित टीम के सदस्यों के द्वारा तकनीकि एवं परंपरागत अनुसंधानोपरांत काण्ड का सफल उद्‌भेदन करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा इन दोनों अभियुक्तों के निशानदेही पर चोरी गयी 3 (तीन) बड़ी मूर्ति को बरामद कर लिया गया है. एक मूर्ति की बरामदगी एवं घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक कुमार सिंह उर्फ सिन्टू सिंह, व राजीव झा हैं दोनों अभियुक्त हसनपुर समस्तीपुर निवासी हैं. 

यह भी पढ़ें: बंधक युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम