न्यूज11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क: समस्तीपुर में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में दुकानदार को बंधक बना कर करोड़ों रुपयों का सोना लूट कर फरार हो गये. वही ग्रामीणों के द्वारा अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की गई तो हवा में ताबरतोड़ फायरिंग करते हुए भागने में सफल हो गये. इस कांड से गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम का आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर 3 की संख्या में अपराधी आये थे. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी खंगाल रही हैं। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर की है.
यह भी पढ़ें: समस्तीपुर जिले के जितवारपुर बिरनिया टोला में फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव, मची सनसनी