रोहतास पुलिस ने किया 16 अलग-अलग आपराधिक कांडों का उद्भेदन, 7 अपराधी गिरफ्तार

रोहतास पुलिस ने किया 16 अलग-अलग आपराधिक कांडों का उद्भेदन, 7 अपराधी गिरफ्तार

रोहतास पुलिस ने किया 16 अलग-अलग आपराधिक कांडों का उद्भेदन 7 अपराधी गिरफ्तार

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत 

रोहतास/डेस्क:  रोहतास पुलिस ने 16 अलग-अलग आपराधिक कांडों का उद्भेदन किया है तथा कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है. 

रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने सासाराम में प्रेस वार्ता कर बताया कि रोहतास जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के अंदर किए गए कई आपराधिक वारदातों का उद्वेदन कर दिया गया है और मामले में सात कुख्यात अपराधियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है.

सासाराम के नवरत्न बाजार से जहां मोहित कुमार एवं अजय प्रजापति को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. यह दोनों कैमूर जिला के कुदरा के रहने वाले हैं. जबकि गोली मार कर लूटपाट करने के मामले में सासाराम की खिड़की घाट के भूलेटन यादव की गिरफ्तारी हुई है. वही एक अन्य आपराधिक मामले में पुलिस ने कैमूर जिला के भगवानपुर के मंटू पांडे एवं दिनेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खिड़की घाट सासाराम के रौशन कुमार तथा चेनारी के टेकारी के रहने वाले विजय कुमार को गिरफ्तार किया है. यह सभी अपराधी शातिर है तथा विभिन्न आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं. लूटपाट के अलावा यह लोग जानलेवा हमले जैसे मामलों में भी आरोपी हैं. 

यह भी पढ़ें: कटिहार: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, झारखंड के साहेबगंज से दबोचा गया वांछित अभियुक्त

संबंधित सामग्री

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

झारखंड

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

झारखंड

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

झारखंड

ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

अनुमंडल कार्यालय, बुंडू के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में  निर्वाचन कार्य से संबंधित बैठक आहूत

झारखंड

अनुमंडल कार्यालय, बुंडू के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य से संबंधित बैठक आहूत

निंद्रा कारीटांड में नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत गौरव स्मृति महोत्सव संपन्न

झारखंड

निंद्रा कारीटांड में नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत गौरव स्मृति महोत्सव संपन्न

कलश यात्रा, ध्वजारोहण व जतरा मेला के साथ हुआ भव्य आयोजन