बिहार में मानसून का महा-अलर्ट: 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 12 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी

बिहार का मौसम

बिहार में मानसून का महा-अलर्ट: 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 12 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज बिहार के 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बिहार में मानसून का महा-अलर्ट 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी 12 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी

AI Generated Image |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में मानसून का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, पटना समेत 14 जिलों में आज भी बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक पूरे बिहार में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। जबकि अगले 7 से 10 दिनों के दौरान मानसून और ज्यादा मजबूत होगा।

कल कैसा रहा मौसम

आपको बता दें कि, मंगलवार को पटना, बेतिया, कटिहार, मधुबनी, सासाराम और औरंगाबाद समेत 15 जिलों में बारिश हुई। पटना में सोमवार की रात से ही बादल छाए हैं। कुछ इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा में एक मजार पर चादर चढ़ाने पहुंचे, लेकिन तेज बारिश के कारण उन्हें लौटना पड़ा। वहीं, मुंगेर में नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव शुरू हो गया है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। दरभंगा के जाले में तेज आंधी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक विशाल पीपल के पेड़ की डाल टूटकर एक मकान पर गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद एक ही परिवार के 7 लोग बाल-बाल बच गए।

बिहार में अगले 3 दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान

    8 जुलाई: दरभंगा, कटिहार, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर,पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अररिया, भभुआ, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल में भारी बारिश की संभावना है।
    9 जुलाई: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में बारिश और वज्रपात हो सकती है।
    10 जुलाई: मधुबनी और सुपौल में 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। अररिया, दरभंगा, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर और वैशाली में बिजली गिरने की संभावना है। पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश होने के आसार हैं। 

संबंधित सामग्री

TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी देते हुए कहा- इसकी प्रक्रिया...

बिहार

TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी देते हुए कहा- इसकी प्रक्रिया...

गोपालगंज पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि TRE-4 को लेकर विभाग तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

बिहार में  अधेड़ की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बिहार

बिहार में अधेड़ की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रोहतास जिले में बुधवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या के बाद बवाल हो गया। दरअसल हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को हीं जाम कर दिया ।

बिहार प्रशासनिक सेवा के 100 से ज्यादा अधिकारियों का प्रमोशन, जारी हुई अधिसूचना

बिहार

बिहार प्रशासनिक सेवा के 100 से ज्यादा अधिकारियों का प्रमोशन, जारी हुई अधिसूचना

बिहार प्रशासनिक सेवा के 100 से अधिक अधिकारियों को विभिन्न पदों पर प्रमोशन किया गया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर PMCH के जूनियर डॉक्टर, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

बिहार

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर PMCH के जूनियर डॉक्टर, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

PMCH के जूनियर डॉक्टर कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी की सेवाएं बंद रहेंगी, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं।

सीएम सम्राट का ऐलान: अब बिहार के मॉडल स्कूलों में मिलेगी फ्री कोचिंग, अपराधी और घुसपैठियों को भी चेतावनी

बिहार

सीएम सम्राट का ऐलान: अब बिहार के मॉडल स्कूलों में मिलेगी फ्री कोचिंग, अपराधी और घुसपैठियों को भी चेतावनी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अब बिहार के मॉडल स्कूलों में मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने अपराधियों और घुसपैठियों को भी चेतावनी दी है।