सड़क हादसे में रेलवे इंजीनियर की मौत, कार डिवाइडर से टकराई; महिला गंभीर रूप में घायल

By : Vaibhaw Vikram
सड़क हादसे में रेलवे इंजीनियर की मौत, कार डिवाइडर से टकराई; महिला गंभीर रूप में घायल

इंद्रदेव/न्यूज11 भारत

सहरसा/डेस्क: बिहार के सहरसा जिले में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे के एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलावे पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है.

मृतक की पहचान नवादा जिला के बिहार शरीफ निवासी 34 वर्षीय स्नेह रंजन के रूप में हुई है. वे सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर सेक्शन में रेलवे इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. स्नेह रंजन पिछले छह वर्षों से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सहरसा रेलवे के सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे. वह पांच भाइयों में सबसे छोटे थे.

मृतक की पत्नी मिनी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे दोनों घर में साथ मिलकर खाना बना रहे थे. इसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिसके बाद वह जल्दबाजी में अपनी कार लेकर घर से निकल गए. रात करीब 10 बजे फोन के जरिए उन्हें हादसे की सूचना मिली. सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वहीं, मृतक के पड़ोसी और मित्र राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और पहले रेलवे कॉलोनी में साथ रहते थे. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर जब वह घटनास्थल पहुंचे तो स्नेह रंजन ड्राइवर सीट पर मृत अवस्था में पड़े थे, जबकि कार में मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया.

सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में रेलवे इंजीनियर की मौत हुई है. दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. दो बच्चों के पिता की असामयिक मौत से परिवार सहित रेलवे कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई है.

यह भी पढ़ें: रांजाबुरु खदान में भागीदारी की मांग को लेकर नौ दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन

संबंधित सामग्री

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

अमलाबाद कोलियरी में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

राहुल गांधी खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ करेंगे संवाद, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

‘गोंधल’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से जाने वाली फिल्म बनी

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

संजय डालमिया के आवास और कार्यालय पर 15 घंटे से छापेमारी चल रही

बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक में अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर मिली जगह

बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक में अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर मिली जगह

बीसीसीआई ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के ऑडिट खातों और 2026-27 के वार्षिक बजट को मंजूरी के साथ लिए कई महत्वपूर्ण फैसले