ऑपरेशन सतर्क: गया स्टेशन से 161.670 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

By : News11 Bharat
ऑपरेशन सतर्क: गया स्टेशन से 161.670 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) पोस्ट गया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. इस अभियान के दौरान 161.670 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त शराब की कुल कीमत 1,82,005 रुपये आंकी गई है.

रेसुब पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव एवं सीआईबी गया के निरीक्षक चन्दन कुमार के नेतृत्व में गया स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी की जा रही थी. इसी दौरान गया स्टेशन के दक्षिण छोर पर एकांत स्थान पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में चहलकदमी करते नजर आए. संदेह होने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान उनके पास चार बड़े झोले एवं पांच पीठ्ठू बैग मिले, जिनमें विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब भरी हुई थी. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विकाश कुमार (25 वर्ष) निवासी छोटकी डेल्हा, थाना डेल्हा तथा अजय कुमार (24 वर्ष) निवासी दुल्हीनगंज लेन बाटा मोड़, थाना कोतवाली, गया बताया. दोनों ने स्वीकार किया कि शराब उत्तर प्रदेश से लाई गई थी.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले की एक ऐसी जनप्रतिनिधि जो खुद कहती हैं उसे नहीं चाहिए वह कुर्सी जो बनी है दूसरों के लिए

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.