नवादा DTO नवीन कुमार पांडे ने सड़क पर उतरे, वाहन चेकिंग अभियान में 24 से अधिक गाड़ियां पकड़ी

नवादा DTO नवीन कुमार पांडे ने सड़क पर उतरे, वाहन चेकिंग अभियान में 24 से अधिक गाड़ियां पकड़ी

नवादा dto नवीन कुमार पांडे ने सड़क पर उतरे वाहन चेकिंग अभियान में 24 से अधिक गाड़ियां पकड़ी

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के नवादा में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) नवीन कुमार पांडे ने अचानक सड़क पर उतरकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दो दर्जन से अधिक गाड़ियों को पकड़ा गया है. DTO नवीन कुमार पांडे ने बताया कि जिले में स्टंटबाजी की घटनाएं बहुत ज्यादा देखने को मिल रही है. उन्होंने गलत तरीके से गाड़ी चलाने वाले युवाओं को चेतावनी दी कि अब उनके खिलाफ किसी भी सूरत में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

अभियान में ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को भी पकड़ा जा रहा है. ई-रिक्शा और अन्य वाहनों में अत्यधिक ओवरलोडिंग देखने को मिल रही है, ऐसे चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. यह अभियान जिलाधिकारी (DM) रवि प्रकाश के आदेश पर चलाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नाबालिग वाहन न चलाएं, बिना हेलमेट के गाड़ी न चलाएं और सीट बेल्ट पहनकर ही वाहन चलाएं. नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

जिले में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है. लोगों से यह भी अपील की गई है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, क्योंकि इससे उनकी और दूसरों की जान जोखिम में पड़ती है. यदि नाबालिग चालक एक बार में नहीं सुधरते हैं, तो उनके माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है.

यह भी पढ़े: नवादा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार 
 
संबंधित सामग्री

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार

बिहार

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा