नवादा में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, ग्रामीणों ने मुंडा सिर, पोती कालिख

नवादा में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, ग्रामीणों ने मुंडा सिर, पोती कालिख

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के सुदनपुर गांव में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोती, थूक चटवाया और पूरे गांव में घुमाकर उसकी पिटाई भी की।

नवादा में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई ग्रामीणों ने मुंडा सिर पोती कालिख

नवादा के सुदनपुर गांव में चोरी के आरोप में पिटाई |

नयूज 11 भारत / पटना डेस्क: नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के सुदनपुर गांव में कानून को ताक पर रखकर एक युवक को तालिबानी सजा दी गई। ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोती, थूक चटवाया और पूरे गांव में घुमाकर उसकी पिटाई की। यह घटना बीती रात की है।

थाने में शिकायत दर्ज

पीड़ित मोहम्मद नईम के पुत्र मोहम्मद शाहनवाज ने पकरीबरावां थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शाहनवाज ने अपने आवेदन में बताया कि वह शाम सात बजे अपने घर में सोया था। तभी लगभग तीस लोग उसके घर में घुस आए और उसे जबरन पकड़कर मरहूम इजहार के घर ले गए।

पीटने के बाद तालिबानी सजा 

वहां उस पर चोरी के इरादे से घर में घुसने का आरोप लगाया गया। आरोप स्वीकार न करने पर उसे पीटा गया, सिर मुंडवाया गया, कालिख पोती गई और थूक चटवाया गया। इसके बाद उसे पूरे गांव में घुमाया गया। इस मामले में चौदह नामजद और बीस अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।

जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी : थानाध्यक्ष

पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी ने बताया कि पीड़ित शाहनवाज के लिखित आवेदन पर थाना कांड संख्या 242/26 दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जो लोग ऐसा करेंगे, उन्हें जेल जाना पड़ेगा। इंस्पेक्टर चौधरी ने बताया कि इस मामले में दो बाल अपराधियों को विधि निरुद्ध किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति अपराध करता है, तो उन्हें कानून का सहारा लेना चाहिए या स्थानीय पुलिस को सूचित करना चाहिए, न कि स्वयं सजा देनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

पत्नी की मौत का गम और सिर पर भारी कर्ज: सासाराम में पैक्स सचिव ने किया सुसाइड

बिहार

पत्नी की मौत का गम और सिर पर भारी कर्ज: सासाराम में पैक्स सचिव ने किया सुसाइड

सासाराम के कोनकी पैक्स सचिव सरोज कुमार सिंह ने कर्ज और पत्नी के निधन से उपजे मानसिक तनाव के कारण कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली. इलाज के दौरान नारायण मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई.

टेंडर घोटाले में अब तक 5 गिरफ्तार, रिशु श्री के बाद लपेटे में आए बिहार के ये अधिकारी, जानिए इस सिंडिकेट के बारे सब कुछ

बिहार

टेंडर घोटाले में अब तक 5 गिरफ्तार, रिशु श्री के बाद लपेटे में आए बिहार के ये अधिकारी, जानिए इस सिंडिकेट के बारे सब कुछ

बिहार टेंडर घोटाले में SVU ने पूर्व संयुक्त सचिव मुमुक्षु चौधरी और दो इंजीनियरों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 11.53 करोड़ मिले थे. मामले में आरोपी IAS संजीव हंस गिरफ्तारी के डर से फरार हैं.

नए रूप में निखरेगा सिल्क सिटी भागलपुर, 24 चौकों की बदलेगी सूरत

बिहार

नए रूप में निखरेगा सिल्क सिटी भागलपुर, 24 चौकों की बदलेगी सूरत

भागलपुर शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम ने 'सौंदर्यता दल' का गठन किया है। यह टीम 24 प्रमुख चौकों और सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत, साफ-सफाई और हरियाली का काम करेगा।

पटना में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया सुसाइड, परिवार वालों के बाहर जाते ही फंदे से झूला

बिहार

पटना में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया सुसाइड, परिवार वालों के बाहर जाते ही फंदे से झूला

पटना के फुलवारीशरीफ स्थित कन्हैया नगर में एक इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धीरज शर्मा (26) के रूप में हुई है, जो दिल्ली में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था।

Bihar News: कोसी नदी में पलटी नाव, चार किसान लापता; बच्चे भी शामिल

बिहार

Bihar News: कोसी नदी में पलटी नाव, चार किसान लापता; बच्चे भी शामिल

दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के बनरी ढलान के पास बुधवार को कोसी नदी में एक नाव पलट जाने से चार किसान लापता हो गए, जबकि सात लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली।