हथियार के बल पर एलआईसी अभिकर्ता से घर के समीप लूट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

हथियार के बल पर एलआईसी अभिकर्ता से घर के समीप लूट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

हथियार के बल पर एलआईसी अभिकर्ता से घर के समीप लूट सीसीटीवी फुटेज आया सामने

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

रोहतास/डेस्क:  नगर निगम सासाराम के नवरतन बाजार मोहल्ले में सोमवार की देर शाम एक एलआइसी अभिकर्ता सह ट्रांसपोर्ट व्यवसाई अपने घर के दरवाजे पर हीं लूट का शिकार हो गया. दो हथियारबंद अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर पीड़ित के पास से एक लाख रुपए नगद, मोबाइल और कुछ महत्वपूर्ण कागजात लूट ले गये. पीड़ित एलआईसी अभिकर्ता राहुल कुमार पोद्दार नवरत्न बाजार के निवासी बताए जाते हैं. 

घर के मुख्य दरवाजे पर हुई लूट 

घटना के संदर्भ में पीड़ित राहुल कुमार पोद्दार ने बताया कि सोमवार की शाम में वे अपने एलआईसी व ट्रांसपोर्ट का काम पूरा करके घर लौट रहे थे, तभी घर के मुख्य दरवाजे पर हीं पहले से पीछा कर रहे कुछ हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर एक लाख रुपए, मोबाइल और कुछ जरूरी कागजात लूट लिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी आराम से फरार हो गए. 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस 

वहीं घटना को लेकर पीड़ित ने सासाराम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मामले में सासाराम नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि लूट की घटना का एक सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है तथा आसपास लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों की पहचान कर जल्द हीं उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: खलारी कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

साउथ प्वाइंट के हिमांशु व हरेकृष्ण ने जेईई मेंस में लहराया परचम, प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

झारखंड

साउथ प्वाइंट के हिमांशु व हरेकृष्ण ने जेईई मेंस में लहराया परचम, प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

गांडेय में मनरेगा आम बागवानी में लगी आग, दो लाभुकों के सभी पौधे नष्ट.

झारखंड

गांडेय में मनरेगा आम बागवानी में लगी आग, दो लाभुकों के सभी पौधे नष्ट.

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

झारखंड

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

झारखंड

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

3 मई से निशांत का दौरा, जदयू ने 200 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

राजनीति

3 मई से निशांत का दौरा, जदयू ने 200 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

निशांत कुमार 3 मई से बिहार दौरे पर निकलकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। वहीं, जदयू ने 2030 तक 200 सीट जीतने का लक्ष्य तय कर चुनावी तैयारी तेज कर दी है।