देर शाम डीएम ने आरओबी निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, सब्जी मंडी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

By : News11 Bharat
देर शाम डीएम ने आरओबी निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, सब्जी मंडी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
देर शाम सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार आरओबी (रेल ओवरब्रिज) निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण के दौरान वे सब्जी मंडी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने दुकानदारों को अतिक्रमण तत्काल खाली करने का अल्टीमेटम दिया. डीएम ने स्पष्ट कहा कि महावीर चौक पर कल से पाइलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे यातायात प्रभावित होगा. ऐसे में एकमात्र वैकल्पिक रास्ता बचेगा, इसलिए अतिक्रमण हर हाल में कल से खाली किया जाना आवश्यक है.

इसके बाद जिलाधिकारी पैदल निरीक्षण करते हुए शंकर चौक, बंगाली बाजार होते हुए पूर्व बाजार पहुंचे और आरओबी निर्माण स्थल का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों से बातचीत कर निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की जानकारी ली.

जिलाधिकारी ने बताया कि दिन में निर्माण एजेंसी एवं संवेदकों के साथ समीक्षा बैठक की गई थी. बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्य प्रगति पर है. उन्होंने बताया कि पूर्व बाजार की ओर से फाउंडेशन कार्य शुरू हो चुका है और इसे 31 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद पियर (पाया) का कार्य जून तक पूरा किया जाएगा.

डीएम ने कहा कि सुपर स्ट्रक्चर और स्लैब का कार्य पैरेलल रूप से किया जाएगा, जिसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. इससे 30 महीने की अवधि में पूरा होने वाला स्ट्रक्चर कार्य लगभग एक वर्ष पूर्व ही पूरा हो जाएगा. इसके बाद एप्रोच रोड एवं शेष कार्य अगले वर्ष मार्च तक पूर्ण कर लिए जाएंगे. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आरओबी निर्माण जिले की महत्वपूर्ण परियोजना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़े: मनोहरपुर: हजरत दाता शाह बाबा के सालाना उर्स को लेकर बैठक, 21 जनवरी को होगा भव्य आयोजन
 
संबंधित सामग्री

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.