कटिहार: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, झारखंड के साहेबगंज से दबोचा गया वांछित अभियुक्त

कटिहार: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, झारखंड के साहेबगंज से दबोचा गया वांछित अभियुक्त

कटिहार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार झारखंड के साहेबगंज से दबोचा गया वांछित अभियुक्त

न्यूज11  भारत

कटिहार/डेस्क: कटिहार जिले के मनिहारी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को नवाबगंज निवासी कुंदन कुमार ने मनिहारी थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही जग्गा यादव और उसके सहयोगी पिछले तीन वर्षों से उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे.

इसी दौरान समझौता वार्ता के दौरान आरोपियों ने वादी के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया. घटना में वादी के चाचा-चाची भी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे. इस मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 284/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.

गठित टीम ने लगातार तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2026 को झारखंड के साहेबगंज क्षेत्र से मुख्य अभियुक्त जग्गा यादव को गिरफ्तार कर लिया. वह नवाबगंज का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है. उसके खिलाफ मनिहारी और प्राणपुर थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, मारपीट, हथियार अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में आठ से अधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है. इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है..

यह भी पढ़ें: ग्रामीण चिकित्सक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल से 5 गोली मारकर की थी हत्या

संबंधित सामग्री

नालंदा में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अरुण शंकर प्रसाद

राजनीति

नालंदा में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अरुण शंकर प्रसाद

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

बिहार

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

झारखंड

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

झारखंड

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

बिहार में कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद जारी हुई सूची

राजनीति

बिहार में कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद जारी हुई सूची