अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
रोहतास/डेस्क: करगहर जल नल योजना की राशि भुगतान करने के एवज में रिश्वत लेते पंचायत सचिव को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया . घटना गुरुवार को सीढ़ी गांव के समीप ठोरसन पथ में पंचायत सचिव वार्ड सदस्य से रिश्वत ले रहा था कि टीम ने धर दबोचा.
इस संबंध में विजलेंस डीएसपी रीता सिन्हा ने बताया कि ठोरसन ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने नल जल योजना की राशि भुगतान करने के बदले पंचायत सचिव रितु रंजन पंडित उर्फ सोनू पंडित द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में की गई . जिसके आलोक में शिकायत की जांच की गई. रिश्वत मांगने का ऑडियो रिकॉर्ड किया गया . तत्पश्चात टीम गठित की गई. टीम के निर्देशानुसार वार्ड सदस्य ने पंचायत सचिव से बात कर रिश्वत देने का स्थल निर्धारण किया . सीढ़ी गांव के समीप वार्ड सदस्य जैसे ही पंचायत सचिव को 12 हजार रुपए रिश्वत दिया इस बीच ग्रामीण के भेष में आसपास मौजूद विजिलेंस की टीम ने उसे धर दबोचा. टीम ने12 हजार रुपए जब्त कर केमिकल युक्त पानी में पंचायत सचिव के हाथ का फिंगर टेस्ट किया. तत्पश्चात गिरफ्तार कर थाना लाया गया. बिजनेस की टीम में डीएसपी सदानंद सिंह एस आई राकेश कुमार , राहुल कुमार शामिल थे.
यह भी पढ़ें: भागलपुर में अवैध क्लिनिक पर छापा, एक्सपायर दवाएं मिलीं, क्लिनिक सील