ऑर्केस्ट्रा के नाम पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियां मुक्त

ऑर्केस्ट्रा के नाम पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियां मुक्त

ऑर्केस्ट्रा के नाम पर मानव तस्करी का भंडाफोड़ 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियां मुक्त

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11  भारत

गोपालगंज/डेस्क:  बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां मानव तस्करी और नाबालिग लड़कियों से जबरन काम कराने के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस कार्रवाई में ऑर्केस्ट्रा और डांस ग्रुप के नाम पर चल रहे एक खौफनाक नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. जहां मासूम लड़कियों को न सिर्फ जबरन डांस कराया जा रहा था, बल्कि उनका मानसिक और शारीरिक शोषण भी किया जा रहा था. गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के नाम पर बाहर से लाई गई किशोरियों से जबरन काम कराया जा रहा है. सूचना बेहद गंभीर थी और इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया. इस टीम में पुलिस के साथ सामाजिक संगठन - एसोसिएशन फॉर वोलंटरी एक्शन, पटना और नारायणी सेवा संस्थान, गोपालगंज के सदस्य भी शामिल थे. महिला पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में दिघवा-दुबौली, लक्ष्मीगंज और रेवतीथ गांव में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान जो सच्चाई सामने आई उसने सभी को झकझोर कर रख दिया. पुलिस ने मौके से कुल 10 लड़कियों को बरामद किया. जिनमें 9 नाबालिग और 1 बालिग थी. ये लड़कियां अलग-अलग राज्यों से लाई गई थीं - बिहार के जहानाबाद से 1, सीवान से 2, पश्चिम बंगाल से 5, उत्तर प्रदेश से 1 और छत्तीसगढ़ से 1 लड़की शामिल है. इन सभी से जबरन डांस करवाया जा रहा था और उनसे अश्लील हरकतें भी कराई जा रही थीं. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 ऑर्केस्ट्रा संचालक और 2 संचालिकाओं को गिरफ्तार किया है.

मौके से 3 मोबाइल फोन और बुकिंग से जुड़े अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. जिनके आधार पर इस पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है. सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के अनुसार पुलिस ने रेवती बाजार और लक्ष्मी बाजार में छापेमारी कर नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. बरामद की गई सभी लड़कियों को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर रखा गया है. उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया जारी है. साथ ही उन्हें कानूनी सहायता और काउंसलिंग भी दी जा रही है ताकि वे इस सदमे से बाहर निकल सकें.

इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे अपराधों पर अब सख्ती से रोक लगेगी. गौरतलब है कि इससे पहले भी महम्मदपुर थाना क्षेत्र में इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है. जहां कई नाबालिग लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से मुक्त कराया गया था. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है. सवाल यह है कि आखिर कब तक मासूम लड़कियां ऐसे गिरोहों का शिकार होती रहेंगी और कब तक समाज में छिपे ये चेहरे बेनकाब होते रहेंगे?


यह भी पढ़ें: नवादा में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मुख्यालय डीएसपी निशु मनीष ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

संबंधित सामग्री

एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश

बिहार

एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश

13 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद BJP के पास जाना तय 

राजनीति

13 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद BJP के पास जाना तय 

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

झारखंड

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

झारखंड

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

Breaking: बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन! 13 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा - सूत्र

राजनीति

Breaking: बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन! 13 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा - सूत्र