आस्था और परंपरा के संग भागलपुर में संपन्न हुआ होलिका दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

आस्था और परंपरा के संग भागलपुर में संपन्न हुआ होलिका दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

आस्था और परंपरा के संग भागलपुर में संपन्न हुआ होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

शम्भू भगत/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
रंगों के पावन पर्व होली से एक दिन पूर्व भागलपुर में सनातन परंपरा के अनुसार श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ होलिका दहन किया गया. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मोहल्लों में देर रात तक धार्मिक वातावरण बना रहा. पौराणिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु की कृपा से होलिका का दहन हुआ था जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. इसी परंपरा को निभाते हुए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्ज्वलित की. महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की वहीं बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखा गया.

होलिका दहन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया. शहर में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं देर रात तक सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते दिखे ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो. आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता के संग मनाए गए इस होलिका दहन के साथ ही अब रंगों की होली का उल्लास पूरे शहर में छा गया है.

यह भी पढ़े: आरा में गोपाली चौक पर मारवाड़ी समाज ने मनाई होलिका दहन की परंपरा
 
संबंधित सामग्री

गोपालगंज में स्थानीय नेता पर दलितों से मारपीट व फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल; दो गिरफ्तार

बिहार

गोपालगंज में स्थानीय नेता पर दलितों से मारपीट व फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल; दो गिरफ्तार

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

झारखंड

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह