न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘Know BJP’ अभियान के तहत जापान, इंडोनेशिया, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, भूटान और दक्षिण अफ्रीका के दूतावासों एवं उच्चायोगों के राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल बिहार पहुंचा हैं. यह प्रतिनिधिमंडल 2 से 3 नवंबर 2025 तक बिहार में रहकर भाजपा के चुनाव प्रचार अभियानों और भारत की जीवंत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव करेगा.
इस दौरे का उद्देश्य विदेशी राजनयिकों को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे, कार्यप्रणाली और जनसंपर्क तंत्र से परिचित कराना हैं. साथ ही, उन्हें भारत की चुनावी प्रक्रिया और जमीनी स्तर पर राजनीतिक सहभागिता को नज़दीक से समझने का अवसर प्रदान करना भी इसका हिस्सा हैं. प्रतिनिधिमंडल अपने दौरे के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करेगा, विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों का भ्रमण करेगा और पार्टी के प्रचार कार्यक्रमों को देखेगा.
इससे पहले भी हो चुके है ऐसे दौरे
भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इससे पहले भी ऐसे ही राजनयिक प्रतिनिधिमंडल गुजरात, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनावों के दौरान दौरा कर चुके हैं. इन दौरों का उद्देश्य भाजपा के चुनाव प्रबंधन और प्रचार अभियानों की कार्यप्रणाली को समझना रहा हैं. भाजपा के विदेशी प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. विजय चौथाइवाले ने बताया कि ‘Know BJP’ पहल का मकसद विश्व समुदाय को भारत के लोकतांत्रिक तंत्र और भाजपा के संगठनात्मक मूल्यों से जोड़ना हैं.

यह भी पढ़े: बिहार में सियासी सुपर संडे! पीएम मोदी का आज मेगा रोड शो, अमित शाह और राहुल गांधी की रैलियों से गरमाएगा चुनावी माहौल