बिहार में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार सगी बहनों समेत पांच किशोरियां डूबीं

गंगा में डूबीं पांच किशोरियां

बिहार में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार सगी बहनों समेत पांच किशोरियां डूबीं

मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बकचपरा गंगा घाट पर बुधवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान चार सगी बहनों सहित पांच किशोरियां गंगा की तेज धारा में डूब गईं।


बिहार में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा चार सगी बहनों समेत पांच किशोरियां डूबीं

रोते बिलखते परिजन |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
दिवाकर कुमार / मुंगेर :
वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बकचपरा गंगा घाट पर बुधवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान करने गई चार सगी बहनों सहित पांच किशोरियां गंगा की तेज धारा में डूब गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

गंगा जल लेने गहरे पानी में उतरी किशोरियां

जानकारी के अनुसार बकचपरा निवासी क्रांति पासवान की पुत्रियां संगीता कुमारी, बिनीता कुमारी, संध्या कुमारी एवं सोनम कुमारी तथा पड़ोसी चमन लाल पासवान की पुत्री हिना कुमारी बुधवार सुबह गंगा स्नान करने एवं गंगाजल भरकर घर लाने के लिए बकचपरा गंगा घाट गई थीं। इसी दौरान सभी किशोरियां गंगा में उतर गईं और अचानक गहरे पानी में चली जाने से डूबने लगीं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल वासुदेवपुर थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ एवं गोताखोरों की टीम को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा खोजबीन अभियान शुरू किया।

एक शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ एवं गोताखोरों की टीम ने संगीता कुमारी को गंगा से बरामद कर लिया। वहीं अन्य चार किशोरियों की तलाश समाचार लिखे जाने तक जारी थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन गंगा घाट पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ था। पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि लापता किशोरियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार अभियान चला रही है।

संबंधित सामग्री

भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

बिहार

भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कड़ी में जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है।

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर पवन कुमार से 6 ठिकानों पर छापा

बिहार

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर पवन कुमार से 6 ठिकानों पर छापा

आर्थिक अपराध इकाई ने सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने उनके पटना, नोएडा व दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापा मारा है।

बिहार के 14 जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार

बिहार के 14 जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में मानसून की एंट्री के बावजूद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 14 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

हाजीपुर की रिश्वतखोर दारोगा पूनम कुमारी को विशेष निगरानी न्यायालय ने दिया दोषी करार, तीन वर्ष के कारावास की सजा 

बिहार

हाजीपुर की रिश्वतखोर दारोगा पूनम कुमारी को विशेष निगरानी न्यायालय ने दिया दोषी करार, तीन वर्ष के कारावास की सजा 

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत हाजीपुर की रिश्वतखोर दारोगा पूनम कुमारी को विशेष निगरानी न्यायालय, पटना ने दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है.

राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी के इंजन से धुआं निकलने पर अफरा-तफरी, चलती ट्रेन से कूदे यात्री

बिहार

राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी के इंजन से धुआं निकलने पर अफरा-तफरी, चलती ट्रेन से कूदे यात्री

पटना से सहरसा जा रही 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से मंगलवार को धुआं निकलने लगा। जिस कारण ट्रेन परिचालन 36 मिनट तक प्रभावित रहा।