भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर इन्...

भरत तिवारी एनकाउंटर में एक्शन

भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कड़ी में जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है।

भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में राज्य सरकार ने एक और बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। घटना के बाद से लगातार दबाव और जनता के भारी आक्रोश का सामना कर रहे जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को अगले आदेश तक के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में संबद्ध किया गया है। इसे पुलिस महकमे में एक बड़ी दंडात्मक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

पंकज कुमार मिश्रा जगदीशपुर की कमान

मिली जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार शर्मा को हटाए जाने के बाद सरकार ने  मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग के साथ-साथ राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार में तैनात पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए जगदीशपुर का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किया है।

मुख्यालय का आदेश-अविलंब करें योगदान

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार हटाए गए अधिकारी राजेश कुमार शर्मा को जल्द से जल्द पटना पुलिस मुख्यालय में अपनी योगदान दर्ज कराने को कहा गया है। वहीं दूसरी तरफ नए एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा को अविलंब जगदीशपुर पहुंचकर पदभार ग्रहण करने और इसकी अनुपालन रिपोर्ट तुरंत ही मुख्यालय को सौंपने का आदेश दिया गया है।

आरोपी अधिकारी पर गिरी गाज

बता दें कि भरत तिवारी की मां द्वारा दर्ज कराई गई हत्या की प्राथमिकी में जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया था। इसके बाद से ही उन पर निलंबन या पद से हटाए जाने की तलवार लटकनी शुरू हो गई थी। 

संबंधित सामग्री

बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी! अब ट्रांसफर के लिए मिलेंगे 30 ऑप्शन, जानें डिटेल

बिहार

बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी! अब ट्रांसफर के लिए मिलेंगे 30 ऑप्शन, जानें डिटेल

बिहार में नई ट्रांसफर नीति में अब शिक्षकों को मनपसंद स्कूल चुनने के लिए 30 ऑप्शन दिए जाएंगे। इन्हीं विकल्पों के आधार पर शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा।

बिहार में इस दिन मनेगा पंचायत विकास दिवस, जानिए सरकार की पूरी तैयारी

बिहार

बिहार में इस दिन मनेगा पंचायत विकास दिवस, जानिए सरकार की पूरी तैयारी

बिहार सरकार ने प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाने का फैसला लिया है। इसका आयोजन 28 जून को राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर पवन कुमार से 6 ठिकानों पर छापा

बिहार

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर पवन कुमार से 6 ठिकानों पर छापा

आर्थिक अपराध इकाई ने सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने उनके पटना, नोएडा व दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापा मारा है।


बिहार में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार सगी बहनों समेत पांच किशोरियां डूबीं

बिहार

बिहार में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार सगी बहनों समेत पांच किशोरियां डूबीं

मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बकचपरा गंगा घाट पर बुधवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान चार सगी बहनों सहित पांच किशोरियां गंगा की तेज धारा में डूब गईं।

बिहार के 14 जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार

बिहार के 14 जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में मानसून की एंट्री के बावजूद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 14 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है।