फल्गु रबर डैम से ट्रॉली बैग में कारतूस बरामद, जांच में यूपी के रिटायर्ड फौजी का निकला सामान

फल्गु रबर डैम से ट्रॉली बैग में कारतूस बरामद, जांच में यूपी के रिटायर्ड फौजी का निकला सामान

फल्गु रबर डैम से ट्रॉली बैग में कारतूस बरामद जांच में यूपी के रिटायर्ड फौजी का निकला सामान

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क: गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में फल्गु नदी के रबर डैम से एक ट्रॉली बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया. डैम की सफाई के दौरान पानी के बीच से बरामद इस बैग को जब खोला गया, तो उसमें .315 बोर के 8 जिंदा कारतूस मिले, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. बैग के अंदर मिले आधार कार्ड, पैन कार्ड और असलहे के लाइसेंस के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिला. लाइसेंस पर दर्ज नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि बैग उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान सुधीश कुमार का है.

सुधीश ने बताया कि वह दिसंबर 2025 में नौकरी की तलाश में गया आया था, लेकिन 10 दिसंबर की रात मगध मेडिकल क्षेत्र से स्टेशन जाते समय ऑटो में ही उसका बैग चोरी हो गया था, जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस का अनुमान है कि चोरी के बाद बैग को सबूत छिपाने के लिए नदी में फेंका गया होगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है और बरामद सामान संबंधित थाने को सौंपा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: दोस्तों संग निकला युवक मिला मृत, 48 घंटे बाद भूसीया घाट से शव बरामद; हत्या की आशंका, 3 हिरासत में

संबंधित सामग्री

एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश

बिहार

एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश

13 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद BJP के पास जाना तय 

राजनीति

13 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद BJP के पास जाना तय 

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

झारखंड

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

झारखंड

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

Breaking: बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन! 13 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा - सूत्र

राजनीति

Breaking: बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन! 13 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा - सूत्र