बेगूसराय में दबंगों का तांडव, घर पर चढ़कर फायरिंग और पत्थरबाजी, मामूली विवाद ने ...

बेगूसराय में दबंगों का तांडव, घर पर चढ़कर फायरिंग और पत्थरबाजी, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में दबंगों का तांडव घर पर चढ़कर फायरिंग और पत्थरबाजी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप एक आरोपी गिरफ्तार

संजय कुमार/न्यूज11  भारत

बेगूसराय/डेस्क:  बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दबंगों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक परिवार के घर पर चढ़कर फायरिंग कर दी. घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी भी हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

यह पूरा मामला गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा वार्ड नंबर-14 का है. बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लोगों ने अचानक एक परिवार के घर पर हमला बोल दिया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज होती है, जिसके बाद एक युवक देसी कट्टा निकालकर फायरिंग कर देता है.

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर हथियार लेकर पहुंचे और आते ही जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी. जब महिलाओं ने विरोध किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि तीन राउंड फायरिंग की गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

फायरिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही गढ़हारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि यह घटना 17 मार्च की है. इस मामले में वादी रोनित पासवान के आवेदन पर गढ़हारा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामला बीएनएस, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सुमन महतो को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं और पहले आपस में दोस्ती थी. किसी मामूली विवाद को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि मामला गाली-गलौज से होते हुए फायरिंग तक पहुंच गया.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: फल्गु रबर डैम से ट्रॉली बैग में कारतूस बरामद, जांच में यूपी के रिटायर्ड फौजी का निकला सामान

संबंधित सामग्री

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

झारखंड

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

झारखंड

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

मुंगेर में बेखौफ चोरों ने जिलाधिकारी के प्रधान आशुलिपिक के सरकारी क्वार्टर को बनाया निशाना, दिनदहाड़े लाखों की चोरी

क्राइम

मुंगेर में बेखौफ चोरों ने जिलाधिकारी के प्रधान आशुलिपिक के सरकारी क्वार्टर को बनाया निशाना, दिनदहाड़े लाखों की चोरी

कोई अल्पसंख्यक होता तो योगेंद्र साव की तरह निष्कासित करती क्या कांग्रेस: भानु प्रताप शाही

झारखंड

कोई अल्पसंख्यक होता तो योगेंद्र साव की तरह निष्कासित करती क्या कांग्रेस: भानु प्रताप शाही

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रांची NH-32 के तीन स्थानों पर कर रहा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण

झारखंड

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रांची NH-32 के तीन स्थानों पर कर रहा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण

दैनिक यात्रियों को अब सुरक्षित राजमार्ग पार करने में होगी सुविधा