Breaking News: जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में एक शराब माफिया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Breaking News: जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में एक शराब माफिया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

breaking news जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में एक शराब माफिया गिरफ्तार पैर में लगी गोली

पवन कुमार सिंह/न्यूज11 भारत

छपरा/डेस्क: सारण जिले के मशरक और पानापुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है. जहरीली शराब कांड की जांच के दौरान पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के मिथवा गांव निवासी मुन्नी महतो के 26 वर्षीय पुत्र सूरज महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हाल ही में जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग बीमार पड़ गए थे. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि जहरीली शराब की सप्लाई सूरज महतो द्वारा की गई थी, जिसके बाद वह फरार चल रहा था.

पुलिस को सूचना मिली कि वह कटिहार में छिपा हुआ है. इसके आधार पर पुलिस ने उसे कटिहार से गिरफ्तार कर छपरा लाया. इसके बाद शराब की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसे लेकर मशरक-पानापुर बॉर्डर इलाके में छापेमारी करने पहुंची थी.

इसी दौरान उसके सहयोगियों ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सूरज महतो के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि गोली उसके पैर में लगी है और उसकी हालत खतरे से बाहर है. वहीं पुलिस अन्य शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: छठ पूजा से पहले नेक पहल: डेढ़ सौ महिलाओं में पलटा वितरण

संबंधित सामग्री

प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

झारखंड

प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

झारखंड

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास बच्चे को गोली लगी, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

बिहार

नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास बच्चे को गोली लगी, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने योजनाओं पर चर्चा की,  पानी, बिजली और सफाई पर दिया जोर

झारखंड

कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने योजनाओं पर चर्चा की, पानी, बिजली और सफाई पर दिया जोर

बकाया होल्डिंग टैक्स एक सप्ताह में जमा करें, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई - कार्यपालक पदाधिकारी

झारखंड

बकाया होल्डिंग टैक्स एक सप्ताह में जमा करें, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई - कार्यपालक पदाधिकारी