न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पटना में है. अपने प्रवास के दौरान नितिन नवीन आज कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें शहर की जलनिकासी व्यवस्था से जुड़ा निरीक्षण और बिहार विधानसभा का बजट सत्र भी शामिल है.
कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन आज दोपहर 12:30 बजे पटना के मंदिर नाला का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान वे नाले की मौजूदा स्थिति, सफाई व्यवस्था और जलजमाव की समस्या का जायजा लेंगे. संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है. नाला निरीक्षण के बाद नितिन नवीन दोपहर करीब 2 बजे बिहार विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वे बजट सत्र की कार्यवाही में भाग लेंगे. विधानसभा सत्र के बाद नितिन नवीन अपने सरकारी आवास पर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके नितिन नवीन आज ही देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
यह भी पढ़े: पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामला: SIT की जांच तेज, 4 लोगों से पूछताछ